Thursday, July 16, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरनंदगंज में एसडीओ के नेतृत्व में विद्युत चेकिंग के दौरान चार लोगों...

नंदगंज में एसडीओ के नेतृत्व में विद्युत चेकिंग के दौरान चार लोगों के खिलाफ विद्युत चोरी का दर्ज हुआ मुकदमा।

नंदगंज में एसडीओ के नेतृत्व में विद्युत चेकिंग के दौरान चार लोगों के खिलाफ विद्युत चोरी का दर्ज हुआ मुकदमा।

नंदगंज – नंदगंज विद्युत विभाग की टीम ने बुधवार को नंदगंज बाजार के पच्छिमी रेलवे क्रासिंग के तरफ की कालोनी में बिजली चेकिंग की गई। जिसमें 4 लोगो पर चोरी व अवैध रुप से बिजली जलाने पर मुकदमा दर्ज किया गया।

फ़ोटो – नंदगंज में एसडीओ के नेतृत्व में विद्युत चेकिंग करती जाँच टीम।

विद्युत बिल 5 बड़े बकायदारों की बिजली काटने के साथ ही 3 लोगो का विद्युत लोड बढ़ाया गया। इस दरम्यान करीब 75 हजार रुपये की विद्युत बिल की वसूली भी की गई । नंदगंज विद्युत विभाग के एसडीओ प्रदीप कुमार ने बताया कि नंदगंज बाजार के पच्छिमी रेलवे क्रासिंग की तरफ के कालोनी में बुधवार को दिन में 11 बजे से 2 बजे तक विद्युत चेकिंग की गयी।

जिसमें 4 लोगों पर चोरी से बिजली जलाने पर मुकदमा दर्ज किया गया है। साथ ही 5 बड़े बकायदारों की बिजली काटने कुछ साथ ही 3 लोगो का विद्युत लोड बढ़ाया गया तथा विद्युत बिल का 75 हजार रुपया बकाया भी वसूला गया.। उन्होंने कहा कि चेकिंग अभियान आगे भी नियमित चलता रहेगा ।

उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील कि आपलोग विद्युत चोरी ना करे, उपयोग के अनुसार विद्युत लोड बढ़वा लें और बिजली का बिल नियमित समय से जमा करें। इससे आप सभी कानूनी कार्रवाई व परेशानी से बचे रहेगें। जाँच टीम में नंदगंज के एसडीओ प्रदीप कुमार, एसएसओ अजीत कुशवाहा , दीपक कुशवाहा, लाइनमैन मन्नू , इरफान ,लक्ष्मी ,संदीप और रामशरण आदि थे।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !