Thursday, July 16, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरधर्मांतरण कराने के आरोप में चर्च का पास्टर गिरफ्तार विदेशी फंडिंग की...

धर्मांतरण कराने के आरोप में चर्च का पास्टर गिरफ्तार विदेशी फंडिंग की होगी जांच

बड़ेसर गांव चर्च में विदेशी फंडिंग की मदद से धर्मांतरण कराने को लेकर जाँच को लेकर उपजिलाधिकारी को सौंप गया पत्रक।

जमानियां। बड़ेसर गांव चर्च में विदेशी फंडिंग की मदद से धर्मांतरण कराने का आरोप लगते हुए मंगलवार को अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा युवा के जिला अध्यक्ष राजकुमार सिंह संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ उपजिलाधिकारी डा, हर्षिता तिवारी को पत्रक सौंपा।

जानकारी के अनुसार रविवार को क्षेत्र के बड़ेसर गांव स्थित चर्च के विनोद पास्टर सहित 6 पुरुष व एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पैसों का लालच देकर धर्मांतरण कराने के मामले की जांच कर रही पुलिस को चर्च से प्रचार प्रसार किताबो की बरामद किया।

जिस दौरान अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा युवा के जिला अध्यक्ष राजकुमार सिंह द्वारा उपजिलाधिकारी से मांग किया की चर्च स्थल भवन को जल्द से जल्द सीज की कार्यवाही की जाए। इसके साथ ही फंडिंग की जांच की जाए।

उपजिलाधिकारी डा, हर्षिता तिवारी से भेट वार्ता में बताया की क्षेत्र बड़ेसर गांव स्थित गांव में 12 साल से ईसाई धर्म सभा की आड़ में झाड़ फूंक, कैंसर तथा गंभीर रोगों का इलाज, अंधविश्वास का आडम्बर फैला कर गरीब, अशिक्षित महिलाओं को बच्चा पैदा कराने, बेरोजगारों को रोजगार दिलाने तथा पैसों का प्रलोभन देकर हिंदू देवी देवताओं के बारे में आपत्तिजनक शब्दो का प्रयोग करते है।

सिंह ने एसडीएम को बताते हुए कहा कि बाइबल के माध्यम से यीशु की प्रार्थना कर धर्म परिवर्तन का कार्य बड़े पैमाने पर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि संगठन मांग करता है। की क्षेत्र के कोने कोने में चर्च के माध्यम से धर्म परिवर्तन किया जा रहा है। राजकुमार सिंह ने मांग करते हुए बताया की इस मामले को गंभीरता को समझते हुए, चर्च स्थल भवन को तत्काल सीज की कार्यवाही की जाए।

और इसकी फंडिग की विभागीय स्तर पर जांच कराई जाए। ऐसा नही करने पर संगठन के कार्यकर्ता सर्व समाज के लोग आंदोलन चलाने को मजबूर होंगे। जिसकी सारी जिम्मेदारी स्थानीय अधिकारियों की होगी। इस पर उपजिलाधिकारी डा, हर्षिता तिवारी ने संगठन को भरोसा दिलाया की धर्म परिवर्तन कराने वाले चर्च स्थल भवन को सीज कराने के लिए अवश्य कार्यवाही की जाएगी।

बताया जा रहा है। की चर्च के विनोद पास्टर जेम्स सहित 5पुरुष व एक महिला को कुल 7 लोगों को रविवार को बड़ेसर चर्च स्थल भवन से गिरफ्तार किया। सोमवार दोपहर को जेल भेज दिया गया। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा युवा के जिला अध्यक्ष राजकुमार सिंह ने पुलिस से शिकायत कर आरोप लगाया कि चर्च में धर्मांतरण संबंधी गतिविधियां शुरू हो गई हैं।

जिसपर कोतवाली पुलिस उक्त मौके पर पहुंचकर विनोद पास्टर जेम्स सहित 6 लोगों को गिरफ्तार जेल भेजा।

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !