Thursday, July 16, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरजमानिया उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ सम्पूर्ण थाना समाधान दिवस

जमानिया उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ सम्पूर्ण थाना समाधान दिवस

जमानियां। कोतवाली में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें दूर दराज से आये करीब 5 फरियादियों ने अपनी फरियाद रखी। जिसमें से करीब 1 का मौके पर निस्तारण किया गया।

अध्यक्षता कर रही एसडीएम हर्षिता तिवारी ने एक एक कर सभी फरियादियों का फरियाद सुनी और एक का मौके पर निस्तारण कराया। वही शेष बचे प्रकरण के लिए लेखपाल एवं पुलिस टीम का गठन किया गया जो मौके पर जा कर मामले का निस्तारण करेंगे। उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से प्रत्येक प्रकरण का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया निर्धारित समय अवधि में जाएगा और शासन की मंशा के अनुरूप कार्य होगा। जिसके बाद कोतवाली परिसर में पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक महेंद्र सिंह, इंस्पेक्टर दिग्विजय नाथ तिवारी, उपनिरीक्षक राम प्रकाश तिवारी, नितेश कुमार यादव‚ विजय कुमार‚ विनय पाण्डेय‚ मृत्युंजय कुमार, रूपेश रंजन, अरुण कुमार, सुभाष आदि मौजूद रहे।

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !