नन्दगंज के चिलार गांव के पास अवैध तमंचा 315 बोर एक जिंदा कारतूस के संग युवक गिरफ्तार।
नंदगज – स्थानीय पुलिस ने शनिवार को सुबह चिलार गांव के पास संदिग्धों की चेकिंग के दौरान एक युवक को गिरफ्तार किया । उसके पास से एक अवैध तमंचा 315 बोर तथा एक अदद जिंदा कारतूस बरामद हुआ।

पुलिस ने उसे आर्म्स एक्ट धारा 3/25 के अन्तर्गत कार्रवाही करके न्यायालय भेज दिया । पुलिस के अनुसार शनिवार को सुबह 8:10 बजे सिरगिथा चौकी प्रभारी रामकुमार ओझा अपने हमराही के साथ चिलार में संदिग्ध व्यक्ति की चेकिंग कर रहे थे । जिसमें एक संदिग्ध युवक की तलाशी के दौरान उसके पास से एक देशी तमंचा 315 बोर व एक अदद जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया।
पूछताछ में उसने अपना नाम सोनू कनौजिया 30वर्ष पुत्र रविन्द्र निवासी रामपुर बन्तरा थाना नंदगंज बताया । पुलिस ने उसे आर्म्स एक्ट धारा 3/25 में चालान करके न्यायालय भेज दिया।

