15 कावंड़ीयों का जत्था बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए हुआ रवाना ।
नंदगज – स्थानीय बाजार से बुधवार को 15 कावंङियों का जत्था बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना हुआ। सभी कावंङ़िये निजी साधन द्वारा सुल्तानगंज जाएंगे, फिर वहां से जल उठाकर बाबा बैद्यनाथ धाम पर पैदल जाकर जल चढ़ायेगे।
नन्दगंज बाजार में बुधवार को स्टेशन चौराहे से कावंड़ियों का जत्था गाजे बाजे के साथ जुलूस निकालकर चोचकपुर रोड होते हुए बरहपुर ईशानेश्वर मंदिर पर समाप्त हुआ। हर तरफ हर-हर महादेव तथा बोल बम की आवाज गुंज रही थी ।
बैद्यनाथ जाने वाले जत्थों में नंदगंज बाजार के राजेश , शिवा , मुन्ना , सोनू , रमेश मास्टर , रवि , रमेश डान , कन्हैया , लल्लन तथा चन्दन आदि शिवभक्त है।

