Wednesday, July 15, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरनन्दगंज के सौरम गांव में 12 दिनों से जला पड़ा है ट्रांसफार्मर,...

नन्दगंज के सौरम गांव में 12 दिनों से जला पड़ा है ट्रांसफार्मर, किसानों हो रही परेशानी।

नन्दगंज के सौरम गांव में 12 दिनों से जला पड़ा है ट्रांसफार्मर, किसानों हो रही परेशानी।

नंदगज – थाना क्षेत्र के सौरम गांव के बुच्ची की मड़ई पर लगा 25 केवी का ट्रांसफार्मर पिछले 12 दिनों से जला पड़ा है । सम्बन्धित विभाग को सूचना देने के बाद भी जले ट्रांसफार्मर अब तक नही बदले जाने से लोगो मे रोष व्याप्त है ।

फ़ोटो :- नन्दगंज के सौरम गांव में बुच्ची के मड़ई पर 10 दिनों से जला पड़ा 25 केवी के ट्रांसफार्मर ।

सौरम गांव के बुच्ची के मड़ई पर 25 केवी के ट्रांसफार्मर से 10 से 15 किसानों को बिजली दी जाती है । जिससे किसान अपने खेतों की सिंचाई करते है ।पिछले 12 दिन से ट्रांसफार्मर जलने से क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित है । किसानों ने ट्रांसफार्मर जलने की सूचना सम्बन्धित विभाग में दी ।

लेकिन 12 दिन बीत जाने के बाद भी ट्रांसफॉर्मर नही बदले जाने से लोगो के खेत मे पड़ी धान की नर्सरी सुख रही है । गांव निवासी अंगद यादव , सूबेदार यादव , सूर्यनाथ , सुभाष ,सोमनाथ और प्रदीप ने बताया कि जले हुए ट्रांसफॉर्मर का एस्टीमेट बना कर स्टोर में जमा करा दिया गया है।

लेकिन अब तक ट्रांसफार्मर नही लगाया गया। इस सम्बन्ध में नंदगज के आवर अभियन्ता गणेश गौतम ने बताया कि स्टोर में ट्रांसफार्मर अभी उपलब्ध नहीं है । आने पर ट्रांसफार्मर लगा दिया जाएगा ।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !