Wednesday, July 15, 2026
Homeघटना-दुर्घटनाट्रैक्टर के चपेट में आने से 65 वर्षीय वृद्ध की मौत

ट्रैक्टर के चपेट में आने से 65 वर्षीय वृद्ध की मौत

जमानियाँ (गाजीपुर)। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम देवढ़ी स्थित संत रविदास मंदिर के पास दाउदपुर-देवढ़ी सम्पर्क मार्ग पर शुक्रवार की सुबह करीब 6 बजे ट्रैक्टर के चपेट में आने से 65 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई। मौत की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।


जानकारी के अनुसार देवढ़ी निवासी रामकिशुन जायसवाल (65) सुबह अपने गाँव से दाउदपुर की तरफ जा रहे थे तभी सामने से आ रही ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर वृद्ध को टक्कर मारकर वही बन्द हो गई। जिससे वृद्ध का मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वहाँ से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर परिजन व ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। परिजनों के ऑखों से आँसू रुकने का नाम नहीं ले रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर चालक असैचन्दपुर निवासी रियाज को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। चालक ने बताया कि ट्रैक्टर बनवाने के लिए बिहार प्रान्त के थाना रामगढ़ जा रहे थे। ट्रैक्टर का स्टेयरिंग व ब्रेक खराब था। रविदास मंदिर के पास सामने से एक ट्रैक्टर आ रहा था उसी बीच वृद्ध के आ जाने के कारण यह हादसा हो गया। वृद्ध रामकिशुन चिनिया बदाम बेच कर अपने परिवार का जिविकोपार्जन कर रहे थे। इनके दो पुत्र है।

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !