Thursday, July 16, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरजमानिया विकास खंड के 84 ग्राम पंचायतों में लगेगे एक लाख 41...

जमानिया विकास खंड के 84 ग्राम पंचायतों में लगेगे एक लाख 41 हजार पौधे

जमानिया। विकास खंड के 84 ग्राम पंचायतों में एक लाख 41 हजार पौधे लगाये जाएंगे। इस आशय की जानकारी देते हुए खंड विकास अधिकारी यशवंत कुमार ने बताया कि प्रत्येक ग्राम पंचायत को 1689 पौधे उपलब्ध कराये जाएंगे जो ग्राम पंचायत क्षेत्र में लगेगा।


बताया कि विकास खंड के दो ग्राम पंचायत पाह सैयदराजा एवं देवैथा को ग्राम वन के लिए चयनित किया गया है। नदी किनारे कटान को रोकने के लिए एक गांव गंगा नदी व कर्मनाशा नदी के तटवर्ती इलाकों ये चुना गया है। जहां वृक्ष माला के तहत पौधारोपण होगा। जब अधिक संख्या में पौधे लगेंगे तो पर्यावरण प्रदूषण दूर होगा और कटान कम होगी। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत में लगने वाले पौधों को ग्राम पंचायत देखरेख करेगी।

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !