जमानियां। आवारा जानवारों के बीच सड़क पर अचानक लड़ने झगड़ने की वजह से राहगीर भी दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। एन एच 24 सड़क पर सुबह, दोपहर, शाम के समय आवारा पशु झुंड बनाकर एक स्थान पर बैठे रहते है।

जिसके चलते आते जाते राहगीरों तथा वाहन चालकों के लिए परेशानी का कारण बना रहता है। पशुओं के सड़क पर कहीं भी खड़े अथवा बैठ जाने की वजह से हर समय जाम की समस्या बनी रहती है। बल्कि बीच सड़क पर अचानक लड़ने झगड़ने की वजह से राहगीर भी दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं। स्थित यह है कि बीते कई माह से एक दर्जन से अधिक लोग इन पशुओं की चपेट में आकर चोटिल हो चुके हैं। दिलदार नगर पांडेय मोड़ के पास बुधवार को लगभग एक दर्जन पशु बीच सड़क पर झुंड बनाकर खड़े रहे।
जिसके कारण जाम की स्थिति के साथ राहगीरों के लिए काफी दिक्कत उठाने को मजबूर होना पड़ता है। वही स्थानीय लोगो ने बताया की सड़कों पर आवारा पशुओं के जमे रहने की वजह से दुर्घटना की स्थिति बनी रहती है। एन एच 24 सड़क पर आवारा गाय, बेल और सांड बीच सड़क पर बैठे रहते लेकिन तहसील व जिला प्रशासन इस ओर कतई ध्यान नहीं दे रहा है, जिससे लोगों को इस समस्या से निजात मिल पाए।कई बार स्थानीय लोगो द्वारा समस्या के एवज मे शिकायत भी की गई। लेकिन कोई सुनवाई नही हुई वहीं दो पहिया वाहन चालक तो कई बार इन पशुओं की वजह दुर्घटना का शिकार तक हो जाते हैं। बावजूद जिम्मेदार अफसर इस ओर ध्यान नहीं है।

