Saturday, June 13, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरदुराचार पीडिता को थाने से नहीं मिल रहा न्याय

दुराचार पीडिता को थाने से नहीं मिल रहा न्याय

दुराचार पीडिता को थाने से नहीं मिल रहा न्याय

गुना/ मध्यप्रदेश- मध्य प्रदेश के गुना जिले के कुंभराज में रहने वाली एक ब्राह्मण महिला के साथ बीते माह 13 अगस्त 2021 की है महिला का आरोप है कि कस्बे के गजराज सिंह महिला ने घर में घुसकर दुराचार किया था।पीडिता का पति नेपाल में मजदूरी करता है। पीडिता दो बच्चों के साथ अपने ससुराल में रहती है। घटना 13 अगस्त 2021 की है, जब आरोपी रात के करीब एक बजे पीडिता के घर के भीतर आ गया और जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुराचार किया था।

इस मामले में पीडिता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। जिस पर पुलिस ने आरोपी पर मामला दर्ज किया। लेकिन घटना के एक माह बाद भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी।

मामले में संज्ञान लेकर मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग के माननीय अध्यक्ष न्यायमूर्ति श्री नरेन्द्र कुमार जैन ने पुलिस अधीक्षक, गुना से चार सप्ताह में जवाब मांगा है। आयोग अध्यक्ष ने एसपी से मामले की जांच की वर्तमान स्थिति के बारे में भी जानकारी देने को कहा है।

(दीनबंधु शर्मा की रिपोर्ट मध्यप्रदेश)

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !