ज़ामनिया पक्का पुल से गंगा नदी में से छलांग लगाकर आत्महत्या करने वाली युवती की हुई पहेचान,पारिवारिक तनाव के कारण उठाया था ये क़दम।
जमानियां – स्थानीय नगर स्थित गंगा पक्का पुल से सोमवार की दोपहर गंगा में छलांग लगाकर आत्महत्या करने वाली 25 वर्षीय अज्ञात युवती की पहचान कर ली गयी है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कसेरा पोखरा निवासी स्वर्गीय जोगिन्दर राम की पुत्री अर्चना कुमारी के रूप में की गई ।

स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार युवती परिवारिक तनाव के कारण सुबह घर से किसी विवादित बात को लेकर बाहर निकल गई। और सोमवार को गंगा पुल से छलांग लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।
जानकारी के अनुसार लोगों द्वारा बताया जा रहा है कि युवती ने ज़मानिया धरम्मरपुर पक्का पुल से कूदकर अपनी जान दे दी संयोग से वहीं मछली पकड़ रहे मछुवारों ने युवती ने ज़मानिया पक्का पुल से नदी में छलांग लगाते हुए देख लिया था।
और उसकी जान बचाने के लिए नदी में कूद पड़े बड़ी मसक्कत के बाद मछुवारों ने जाल फेंक कर युवती को पानी से बाहर निकाला गया लेकिन तब तक देर हो चुकी थी वहीं युवती को मछुवारों ने लोगों की सहायता से प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया जहाँ चिकित्सा परीक्षण के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया गया।
मृतक युवती की पहेचान नही हो पायी है वह कहाँ की रहने वाली हैं और उसने यह क़दम क्यों उठाया इसकी कोई जानकारी अभी तक नहीं मिल पायी है। वही स्थानीय पुलिस द्वारा युवती के शव को कब्जे में उसी पहेचान करने में जुट गयी है।
वही बुद्धवार को युवती की पहचान कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कसेरा पोखरा निवासी स्वर्गीय जोगिन्दर राम की पुत्री अर्चना कुमारी के रूप में की गयी। वही कोतवाली पुलिस ने युवती का शव परिजनों को इस घटना की जानकारी को दी गयी।

