Tuesday, July 14, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरउचित दर विक्रेता के विरूद्ध स्थानीय थाने में मुकदमा पंजीकृत

उचित दर विक्रेता के विरूद्ध स्थानीय थाने में मुकदमा पंजीकृत

जमानिया। नगर पालिका परिषद के उचित दर विक्रेता के विरूद्ध स्थानीय थाने में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
क्षेत्रीय खाद्‍य अधिकारी मनीष कुमार एवं पूर्ति निरीक्षक विजय कुमार द्वारा 14 जूलाई कि शाम उचित दर विक्रेता सरदार सिंह के दुकान की जांच की गई।

जांच प्रक्रिया में दुकान पर साईन बोर्ड‚ रेट बोर्ड‚ स्टाक बोर्ड‚ अन्त्योदय एवं पात्र गृहस्थी कार्ड धाराकों की सूची आदि प्रदर्शित नही पाई गई। जिसके बाद स्टाक रजिस्टर‚ बिक्री रजिस्टर एव ई पॉस मशीन की जांच की गई। वितरण रजिस्टर में विक्रेता का नाम व पता अंकित नही था और न ही रजिस्टर पूर्ति निरीक्षक से प्रमाणित कराया गया था।इसके साथ ही खाद्यान्न भी कम पाया गया। जाच के दौरान सभी जरूरी वस्तुओं को जब्त लिया गया । जिस कारण से मुकदमा दर्ज कराया गया है। इस संबंध में कोतवाल महेन्द्र सिंह ने बताया कि पूर्ति निरीक्षक विजय कुमार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !