ज़मानिया हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में डॉ.राकेश कुमार सिंह के स्टेज 2 में प्रोन्नति की संस्तुति को लेकर स्क्रीनिंग/मूल्यांकन समिति की बैठक।
जमानियां / गाज़ीपुर- स्टेशन बाजार स्थित हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्राध्यापक डॉ.राकेश कुमार सिंह, सहायक आचार्य एवं प्रभारी अंग्रेजी विभाग की प्रोन्नति हेतु स्क्रीनिंग/मूल्यांकन समिति की बैठक महाविद्यालय में आयोजित हुई।
जिसमें प्रबंध समिति के उप प्रबंधक रवीन्द्र नाथ यादव शिक्षा निदेशक उच्च शिक्षा,उत्तर प्रदेश प्रयागराज द्वारा नामित शासकीय प्रतिनिधि प्रो.(डॉ.) बृज किशोर त्रिपाठी संप्रति प्राचार्य,केशव प्रसाद मिश्र राजकीय महिला महाविद्यालय,औराई,भदोही एवं प्रो.प्रमोद कुमार सिंह,आचार्य अंग्रेजी विभाग सकलडीहा पीजी कॉलेज सकलडीहा चंदौली तथा प्रो.रविशंकर सिंह आचार्य अंग्रेजी विभाग पीजी कॉलेज गाज़ीपुर, महाविद्यालय के आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ के अध्यक्ष प्रो अरुण कुमार प्राचार्य प्रो.अखिलेश कुमार शर्मा ‘शास्त्री’ द्वारा प्रोन्नति पत्रावली की गहन छानबीन की गयी। सम्यक मूल्यांकनोपरांत डॉ.सिंह स्टेज 1 से स्टेज 2 में पदोन्नति के लिए अर्ह पाए गए।
अर्हता के सापेक्ष डॉ.राकेश कुमार सिंह को स्टेज 2 में प्रोन्नति की सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान की गई। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय सम्बद्ध महाविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ राहुल सिंह एवं महामंत्री डॉ शैलेंद्र सिंह महाविद्यालय के शिक्षक डॉ मदन गोपाल सिंहा डॉ संजय कुमार सिंह राम लखन यादव डॉ उर्वशी दत्ता डॉ राघवेंद्र पांडेय डॉ अरुण कुमार सिंह मनोज कुमार सिंह प्रदीप कुमार सिंह सहित महाविद्यालय परिवार के प्राध्यापक कर्मचारियों ने डॉ राकेश कुमार सिंह को प्रोन्नति की बधाई दी।
इस आशय की जानकारी महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी अभिषेक तिवारी ने विज्ञप्ति जारी कर दी है।

