Monday, August 31, 2026
Homeघटना-दुर्घटनाआकाशीय बिजली की चपेट में आ जाने के कारण एक महिला की...

आकाशीय बिजली की चपेट में आ जाने के कारण एक महिला की मौत

ज़मानिया में आकाशीय बिजली कारण महिला की मौके पर मौत।

जमानियां / गाज़ीपुर – स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के तियरी गांव में मंगलवार की शाम करीब 4:30 बजे के करीब आकाशीय बिजली की चपेट में आ जाने के कारण एक महिला की मौत हो गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार  के दुर्गा देवी (47) पत्नी अगरेश पाल अपनी बकरी चरा कर वापस घर जा रहा थी। इसी दौरान बारिश होने लगी और जोरो से बिजली कडकने लगी। जिस करण वह अपनी बकरी लेकर घर जाने लगी। इस बीच आकशीय बिजली लगने से वह जमीन पर गिर गयी। और उसकी मौके पर मौत हो गयी।

वही ग्रामीणों ने घटना की सूचना तहसील एवं पुलिस को दी। जिस पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे ले लिया। परिजनो का रो रो कर बुरा हाल रहा। वही हल्का लेखपाल नितेश कुमार ने रिपोर्ट तैयार कर तहसील में सौंपी।

इस संबंध में उपजिलाधिकारी ज़मानिया हर्षिता तिवारी ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। रिपोर्ट के अधार पर मुआवजा की अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !