Sunday, May 31, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरएक माह के लिए कूलर चलाने पर नगर निगम जबलपुर ने लगायी...

एक माह के लिए कूलर चलाने पर नगर निगम जबलपुर ने लगायी रोक।

एक माह के लिए कूलर चलाने पर नगर निगम जबलपुर ने लगायी रोक।

जबलपुर / मध्य प्रदेश – कोरोना काल से ही परेशान आम जनता की परेशानियां खत्म होने का नाम नही ले रही है कि उनके ऊपर एक से एक परेशानिया उनके ऊपर डेरा डाले हुए है। वही मध्य प्रदेश सरकार द्वारा कोरोनावायरस जारी फरमान ने लोगो की परेशानी की परेशानियों में है।वही जबलपुर नगर निगम प्रशासन द्वारा आम लोगो को एक नई मुसीबत में डाल दिया है। जबलपुर निगम प्रशासन द्वारा निर्धारित फरमान में शहर के लोगो पर अपने घरों में एक माह के लिए कूलर के उपयोग करने पर प्रतिबंध लगा दी गयी है।

जबलपुर नगर निगम प्रशासन शहर की चरमराई सफाई व्यवस्था में सुधार लाने के बजाय लोगो की मुसीबतों को बढ़ा रही है, स्थानीय नागरिकों ने बताया कि  नगर निगम प्रशासन द्वारा नगर के सफाई व्यवस्था को लेकर काफी कमिया है डेंगू-मलेरिया की रोकथाम करने में भी नाकाम साबित हो रहा है।

वही जबलपुर निगम प्रशासन, निगमायुक्त संदीप जीआर ने इस संबंध में सोमवार को जारी किए आदेश में कहा गया कि नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग द्वारा कराई जा रही जांच में सामने आया है कि डेंगू के मच्छर जनित अधिकतर लार्वा घरों में लगे कूलरों में पाए जा रहे हैं, जिसके कारण लोग डेंगू-मलेरिया जैसी बीमारियों की चपेट लोग में आ रहे हैं। जनहित को ध्यान में रखते हुए शहर के सम्मानीय नागरिकों से आग्रह भी किया है कि एक माह तक अपने घरों में कूलरों का उपयोग ना करे।

(दीनबंधु शर्मा की रिपोर्ट जबलपुर)

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !