Monday, July 13, 2026
Homeक्राइमस्वाट व सर्विलांस टीम और थाना रेवतीपुर पुलिस द्वारा अन्तर्राज्यीय तस्कर को...

स्वाट व सर्विलांस टीम और थाना रेवतीपुर पुलिस द्वारा अन्तर्राज्यीय तस्कर को 35 लाख रूपये की हेरोइन संग किया गिरप्तार

स्वाट व सर्विलांस टीम और थाना रेवतीपुर पुलिस द्वारा अन्तर्राज्यीय हेरोईन तस्कर को किया गिरफ्तार।

गाजीपुर- स्थानीय क्षेत्र अन्तर्गत स्वाट टीम, सर्विलांस टीम व थाना रेवतीपुर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा मुखबीर की सूचना पर एक अभ्युक्त को रेवतीपुर पुलिया थाना रेवतीपुर के पास से गिरफ्तार किया गया है।वही गिरफ्तार अभ्युक्त से पूछताछ किये जाने पर जिसकी पहचान अमित कुमार गुप्ता पुत्र बाढू गुप्ता निवासी ग्राम रेवतीपुर भीष्मदेव राय पट्टी थाना रेवतीपुर के रूप में हुई। जहाँ उसने बताया कि यह  बिहार प्रांत को हीरोइन की तस्करी करने जा था। अभियुक्त पास से कुल 352 ग्राम हेरोइन और मोटरसाइकल सुपर स्प्लेंडर बरामद करने में सफलता प्राप्त की।

पकड़े गए अभियुक्त के विरूद्ध थाना रेवतीपुर मे अभियोग पंजीकृत कर पुलिस अधीक्षक के सामने पेश किया गया गया वही गिरफ्तार अभ्युक्त के ऊपर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया गया।

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !