Saturday, July 11, 2026
Homeघटना-दुर्घटनाकार और बाइक की टक्कर में 2 लोग गंभीर रूप से घायल

कार और बाइक की टक्कर में 2 लोग गंभीर रूप से घायल

जमानियाँ (गाजीपुर)। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जोगियामार के पास दिलदारनगर-जमानियाँ सम्पर्क मार्ग पर बुद्धवार की शाम करीब 5:30 बजे मारुति कार व टीवीएस बाइक की टक्कर में दो लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये। घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया जहाँ चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी स्थित ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।

जानकारी के अनुसार मुकेश गुप्ता (16) पुत्र रामशीष गुप्ता निवासी उमरगंज व सत्येन्द्र कुमार (18) पुत्र लल्लन गुप्ता ग्राम जमुरना दोनो टीबीएस बाइक से दिलदारनगर से उमरगंज जा रहे थे तभी जोगियामार के पास मारुति कार ने धक्का मार दिया। जिससे मुकेश व सत्येन्द्र दोनों गम्भीर रूप से घायल हो गये। आस पास के लोगों ने घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ले आये जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी स्थित ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !