Saturday, July 11, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरविजलेंस एवं विद्युत विभाग की टीम विधुत चेकिंग अभियान के कई लोगों...

विजलेंस एवं विद्युत विभाग की टीम विधुत चेकिंग अभियान के कई लोगों पर विद्युत चोरी एवं नेवर पेड उपभोक्ताओं पर की कार्यवाही।

ज़मानिया विजलेंस एवं विद्युत विभाग की टीम विधुत चेकिंग अभियान के कई लोगों पर विद्युत चोरी एवं नेवर पेड उपभोक्ताओं पर की कार्यवाही।

ज़मानिया- पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के एमडी के निर्देश पर विजलेंस एवं विद्युत विभाग की टीम ने आज मंगलवार को‌ ब्लाक क्षेत्र के चार गावों सुहवल,ताडीघाट, पकडी एवं तिलवां गाँव में विद्युत चोरी एवं नेवर पेड उपभोक्ताओं के खिलाफ सघन विद्युत चेकिंग अभियान चलाया।

फ़ोटो- सुहवल,ताडीघाट, पकडी एवं तिलवां गाँव में विद्युत चोरी एवं नेवर पेड उपभोक्ताओं के खिलाफ सघन विद्युत चेकिंग अभियान के तहत निरीक्षण करती पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड विजलेंस एवं विद्युत विभाग की टीम।

जिसके चलते लोगों में‌ अफरातफरी मची रही। चलाए गये अभियान के तहत संयुक्त टीम द्वारा छह लोगों के खिलाफ विद्युत चोरी का मुकदमा पंजीकृत कराया।साथ ही करीब बीस लोगो से ढाई लाख की राजस्व बकाया वसूली की गयी इसके अलावा टीम ने दो उपभोक्ताओं के कनेक्शन में भार वृद्धि किया।

अभियान के क्रम में ही टीम के द्वारा करीब तीस बडे बकाएदारों के कनेक्शन काटे गये।जबकि तीन नये कनेक्शन भी दिए। संयुक्त टीम ने उपभोक्ताओं को चेताया कि बैध कनेक्शन लेकर ही विद्युत का उपयोग करें अन्यथा चोरी करते पकडे जाने पर सम्बन्धित चाहड जो कोई हो उसके खिलाफ मुकदमें के साथ ही जुर्माना भी लगाया जायेगा।

टीम ने चेताया कि मीटर से किसी तरह की छेडछाड बर्दाश्त नहीं की जायेगी। अगर मीटर खराब है तो इसकी सूचना सम्बन्धित विद्युत कर्मी या सब स्टेशन को दें। इसके अलावा अधिकारियों ने लोगों से आह्वान किया कि बकाया बिल समय से जमा करें अन्यथा उनके खिलाफ सख्त कार्यवाई की जायेगी।

इस अवसर पर एसडीओ प्रवीण मौर्या,अवर अभियंता आशीष कुमार,विजलेंस के अवर अभियंता पंकज चौहान,विजलेंस के इंस्ओ धन्नजय यादव, बाबू खान, चंद्रजीत, चंद्रभूषण, सद्दाम, अश्वनी, गोविन्द, महादेव आदि मौजूद रहे।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !