Thursday, July 9, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरनिर्जला एकादशी पर भारत विकास परिषद् मौनीबाबा, नंदगंज शाखा के कार्यकारिणी सदस्यों...

निर्जला एकादशी पर भारत विकास परिषद् मौनीबाबा, नंदगंज शाखा के कार्यकारिणी सदस्यों की सूची अध्यक्ष ने किया जारी।

निर्जला एकादशी पर भारत विकास परिषद् मौनीबाबा, नंदगंज शाखा के कार्यकारिणी सदस्यों की सूची अध्यक्ष ने किया जारी।

नन्दगंज – निर्जला एकादशी के शुभ अवसर पर बुधवार को नवसृजित भारत विकास परिषद् मौनीबाबा, नन्दगंज शाखा के कर्तव्यनिष्ठ सरंक्षक मण्डल ,कार्यकारणी दायित्वधारी एवंं सम्मानित सदस्यों की सूची परिषद् के प्रान्तीय अधिकारियों एवं शाखा के पालक व प्रान्तीय उपाध्यक्ष संजय कुमार से विचार विमर्स करके शाखा अध्यक्ष सुजीत कुमार ने जारी किया।

फोटो- भारत विकास परिषद् मौनीबाबा, नंदगंज के शाखा अध्यक्ष सुजीत कुमार शाखा की सूची जारी करते हुए।

शाखा अध्यक्ष सुजीत कुमार ने बताया कि नवगठित शाखा में भारत विकास परिषद् मौनीबाबा, नंदगंज के शाखा अध्यक्ष सुजीत कुमार शाखा की सूची जारी करते हुए। कुल सदस्यों की संख्या 90 है। जिसमें सभी सदस्यों के साथ उनकी अर्धांगिनियों को भी स्थाई सदस्य बनाया गया है।

उन्होंने बताया कि नवसृजित शाखा में संरक्षक मण्डल में सात सदस्यों के साथ अध्यक्ष , उपाध्यक्ष, सचिव , कोषाध्यक्ष, महिला सयोंजिका एवं कार्यकारिणी दायित्वधारियों की कुल संख्या 62 है। इसके अलावा 21 सम्मानित सदस्य भी है।

उन्होंने शाखा के कार्यकारिणी दायित्वधारियों के मनोबल को ऊंचाई पर पहुंचाने के लिए हम सभी को एकसाथ मिल जुलकर निःस्वार्थ भाव से नई उर्जा के साथ समाज सेवा में जुड़ने की जरुरत है।इसके लिये ईश्वर हम सभी को शक्तिव आशीर्वाद प्रदान करें।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !