जमानिया। क्षेत्र के ग्राम सब्बलपुर कला के दियारा मे मंगलवार की सुबह लगभग 9 बजे अज्ञात कारणों से मल्लाह बस्ती में आग लग गयी जिससे लगभग पूरी मल्लाह बस्ती की 60 से अधिक झोपड़िया व गृहस्ती का सारा सामान जल कर नष्ट हो गया।

स्थानीय लोगों ने बताया कि अचानक मल्लाह बस्ती में धुंआ उठता दिखा जब तक कि लोग समझ पाते आग लगी है तब तक आग विकराल रूप धारण कर पूरे बस्ती को अपने आघोस में ले लिया।वही लोगो की तत्परारता से जनमानस और पशुओं को किसी प्रकार सुरक्षित बचा लिया गया।
इस अगजनी में रामशकल चौधरी की 8 झोपड़ी 10 कुंतल भूसा 10 बोरी अनाज बर्तन मोबाइल , रामबचन की 10 झोपड़ी भयस अनाज सुरेंद्र की 3 झोपड़ी भयस अनाज बर्तन मिठ्ठू की 4 झोपड़ी मुकेश की 2 झोपड़ी भुल्लसन की तीन झोपड़ी फूलन की 2 झोपड़ी भगमनी की 2 झोपड़ी अवधेश की 5 झोपड़ी इसी तरह सुरेश दुल्चन गजरा वगैरह की झोपड़ी सहित अनाज भूसा बर्तन चारपाई सहित सब कुछ जल कर नष्ट होगया। पुरी मल्लाह बस्ती खुले आसमान के नीचे आगयी है असहाय अवस्था में। अपना जीवन यापन करे। लोगो ने बताया कि आग को काबू में करने के लिए फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी पहुची थी लेकिन आग अपने विकराल रूप में आगया था ,वही लेखपाल व अन्य अधिकारियों ने मौके पर जाकर आगजनी स्थल और पीड़ित परिवारों का जायजा लिया।

