Wednesday, July 8, 2026
Homeघटना-दुर्घटनाज़मानिया सड़क हादसे में 16 वर्षीय किशोर की मौत, एक गम्भीर रूप...

ज़मानिया सड़क हादसे में 16 वर्षीय किशोर की मौत, एक गम्भीर रूप से घायल।

ज़मानिया सड़क हादसे में 16 वर्षीय किशोर की मौत, एक गम्भीर रूप से घायल।

जमानियां / गाज़ीपुर- कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सेंट मेरिज कान्वेंट स्कूल के समीप एन०एच०-24 समीप सडक हादसे में बाइक सवार किशोर की‌ डंम्फर के चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गयी जबकि उसका सहयोगी गंम्भीर रूप से जख्मी हो गया। हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड इकठ्ठा हो गई।

फ़ोटो- जमानियां सेंट मेरिज कान्वेंट स्कूल के समीप एन०एच०-24 समीप सडक हादसे में बाइक सवार किशोर की‌ मौत के बाद घटना स्थल पर लगी भीड़।

घटना की सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेंज दिया। जबकि घायल एक अन्य को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया जहाँ इसकी हालत अभी भी गंम्भीर बनी हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में जहाँ कोहराम मच गया,वहीं घटना के बाद से ही गाँव में पूरी तरह से सन्नाटा पसरा हुआ है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नसीम सलमानी 16 पुत्र इजहार सलमानी अपने दोस्त सलाऊद्दीन 18 के साथ बाइक से कस्बा बाजार से अपने गावं देवढ़ी जा रहा था तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार एक डम्पर ने जोरदार टक्कर मार दिया ,जिससे कि बाइक सवार दोनों बीच मार्ग पर गिर पडे।

हादसे में नसीम सलमानी का मौके पर ही मौत हो गई ,जबकि उसका दोस्त सलाऊद्दीन जख्मी हो गया। हादसे के बाद डंम्फर चालक खुद को पकडे जाने की डर से वाहन छोड मौके से फरार हो गया।मृत किशोर के पिता इजहार सलमानी ने बताया कि वह कस्बा बाजार में परिवार के साथ रहकर ब्लाक तिराहे के पास सैलून की दुकान चलाते है।

मृत उसका पुत्र हाईस्कूल का छात्र था जो दो भाई व एक बहन में दूसरे नम्बर पर था। पिता ने बताया कि वह किसी तरह सैलून चला परिवार का जीविकोपार्जन चलाते है। कोतवाल महेन्द्र सिंह ने बताया कि हादसे में मृत किशोर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेंजा गया है । बताया कि डंम्फर को कब्जे में लेकर सीज कर फरार चालक की तलाश की जा रही है।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !