Tuesday, July 14, 2026
Homeधार्मिकशिवपूजन बाबा आश्रम में दर्शन पूजन को श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

शिवपूजन बाबा आश्रम में दर्शन पूजन को श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

गाजीपुर। करंडा क्षेत्र के तुलसीपुर स्थित बाबा शिवपूजन आश्रम पर रविवार को भारी संख्या में श्रद्धालु दर्शन पूजन करने पहुंचे। इस दौरान बिहार सहित चंदौली से आये श्रद्धालुओं ने दर्शन कर बाबा से आशीर्वाद लिया। मान्यता है कि यहां सच्चे मन से जो मन्नत मांगी जाती है, वो अवश्य पूरी होती है। बताया कि आश्रम के सचिव राजेश चौबे की निगरानी में यहां बेहद भव्य मंदिर बन रहा है। वहीं सचिव ने बताया कि भक्तों की श्रद्धा व सहयोग से ही सारे कार्य संपन्न हो रहे हैं। बीते दिनों हुए विवाद पर कहा कि कुछ लोगो द्वारा भीड़ को आगे करके अपना स्वार्थ साधने का काम किया गया था। कुछ नास्तिक लोगों को आश्रम नहीं सुहा रहा है। कहा कि आश्रम की बातें खुद यहां के भक्त ही बताएंगे। कहा कि बीते दिनों कुछ लोगों द्वारा आश्रम को बदनाम करने की सोची समझी षड्यंत्र रची गई थी।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !