जमानिया। धनतेरस को लेकर नगर सहित ग्रामीण अंचलों में बाजार सजने शुरू हो गए हैं। बाहरी राज्यों से इलेक्ट्रिक और इलेक्ट्रिकल सामान भी भारी मात्रा में पहुंच चुका है। लोगों को लुभाने के लिए खरीदारी पर खास छूट दी जा रही है।

कस्बा बाजार‚ स्टेशन बाजार सहित अन्य बाजार तैयार हो चुके हैं। धनतेरस और दिवाली में सामान अधिक बिकता है। जिसको देखते हुए दुकानदारों की ओर से भी तेयारी पूरी है। धनतेरस के दिन लोग शुभ मुहूर्त पर सामान लेने के लिए पहुंचते हैं। नगर में इलेक्ट्रॉनिक दुकानों पर चाइनीज लाइट‚ रंग बिरंगे बल्ब‚ आर्कषक दीये आदि खुब चमक रही है। इसके साथ ही झूमर, लड़ियां और सजावटी फूल‚ दीये आदि भी उपलब्ध हैं। सर्राफे की दुकान पर भी तैयारी पूरी है और चांदी के सिक्के‚ गणेश–लक्ष्मी की मूर्ति एवं सोने के आभूषणों रख छूट दी जा रही है। इसके साथ ही पुलिस भी धनतेरस‚ दीपावली त्योहार को देखते हुए तीराहे‚ चौराहे पर पुलिस बल की तैनाती की जा रही है। ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना होने से रोका जा सके। तहसील एवं पुलिस प्रशासन द्वारा लगातार बाजारों में पैदल गश्त किया जा रहा है और आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की जा रही है।

