Saturday, September 12, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरदीपावली पर्व पर शारदा शिशु मंदिर जूनियर हाई स्कूल के बच्चो ने...

दीपावली पर्व पर शारदा शिशु मंदिर जूनियर हाई स्कूल के बच्चो ने दिखाई प्रतिभा

जमानिया । दीपावल के पर्व को लेकर शारदा शिशु मंदिर जूनियर हाई स्कूल में रंगोली प्रतियोगिता व प्रदर्शनी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

 


इस मौके पर छात्राओं ने सुंदर और आकर्षक रंगोली बनाई थी और अनेकों प्रकार के मिट्टी से बने रंग बिरंगे दिए,आदि वस्तुएं भी बनाई थी। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य राजेंद्र कुमार ने की और आगे भी इसी प्रकार के कार्यक्रमों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने के लिए बच्चो को प्रेरित किया ।
वही विद्यालय प्रबंधक संजय सिंह ने बच्चों को दीपों के पर्व की महत्ता से अवगत कराते हुए कहा कि यह पर्व अंधकार से प्रकाश की ओर जाने का संदेश देता है। उन्‍होंने कहा कि ज्ञान रूपी प्रकाश से जीवन में कष्ट रूपी अंधेरे को समाप्त किया जा सकता है।

उन्‍होंने बच्चों की इस कलाकारी की सराहना करते हुए पर्यावरण सुरक्षा हेतु पटाखे न जलाने की अपील की। खासकर खतरनाक पटाखों से परहेज करने की बात कही। इस मौके पर अध्यापक कृतिका,सोनाली,अर्चना,अंजनी,ज्ञानप्रकाश,आशीष,व छात्र छात्राएं .साक्षी,राजनंदनी,प्रियंका,अर्चना,उतकर्ष,लकी ,आलोक,मोहित ,अन्नू,आशु, सूरज सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !