जमानियां। नगर स्थित प्राथमिक स्वास्थ केंद्र पर रविवार को स्वास्थ्य मेले का आयोजन कर 64 मरीजों का उपचार किया गया तथा निशुल्क दवाइयां दी गई।

बता दे की नगर कस्बा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। सुबह से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगो की भीड़ उपचार परामर्श हेतु लगी रही । वही सुबह 10 बजे से दोपहर के 3 बजे तक इस स्वास्थ्य मेले में कुल 64 मरीजों का निशुल्क उपचार कर उन्हें निशुल्क दवा वितरण किया गया । केंद्र प्रभारी चिकित्सक डा, रवि रंजन द्वारा बताया गया की सभी मरीजों का उपचार किया गया है । और मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में होम्योपैथी, आयुर्वेदिक एवं एलोपैथी तीनों विभाग के चिकित्सक उपलब्ध रहे। उन्होंने मरीजों की समस्या के अनुसार उनका इलाज किया। एलोपैथी विभाग में मरीजों की अधिक भीड़ देखी गयी। वही प्रभारी रवि रंजन के अनुसार स्वास्थ्य मेले में आये मरीजों में अधिकतर सामान्य मौसमी बीमारियों जैसे सर्दी, खांसी, जुकाम, उलटी-दस्त, बुखार आदि से ही पीड़ित नजर आए चिकित्सकों के अनुसार ऐसे मौसम में सतर्कता ही सबसे बड़ा इलाज है। थोड़ी सी लापरवाही भारी पड़ सकती है। इस लिये कुछ जरूरी सावधानियां अपना कर सामान्य मौसमी बीमारियों की चपेट में आने से बचा जा सकता है। इस अवसर पर कमला यादव, महेंद्र सिंह, सुबास गुप्ता, विपिन कुशवाहा, मोहित, पुष्पा देवी आदि सहित स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।

