जमानियाँ के बड़ेेसर में प्रार्थना सभा के नाम पर चल रहा हैैंं धर्म परिवर्तन खेल‚ पुलिस ने छापेमारी कर आधा दर्जन से अधिक लोगों को किया गिरफ्तार।
जमानिया– स्थानीय कोतवाली क्षेत्र स्थित बड़ेसर गांव में लंबे समय से प्रार्थना सभा की आड़ में हो रहे धर्म परिवर्तन के कार्य को रविवार की दोपहर क्षत्रिय महासभा युवा की पहल पर पुलिस ने छापेमारी कर आधा दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

वही बता दे की जितेंद्र कुमार उर्फ पप्पू निवासी बड़ेसर ने तहरीर के माध्यम से आरोप लगाया कि बडेसर गांव में वर्षों से यीशु के नाम पर गांव के जम्स प्रार्थना भवन में प्रार्थना के नाम पर झाड़ फूंक‚ बरगलाकर लोगो का धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है। इतना ही नहीं बीमारी‚ रोगियों एवं शैतान से ग्रस्त लोगों का प्रार्थना के माध्यम से इलाज करने के दावे भी करते रहे है। ये प्रार्थना सभा प्रत्येक रविवार 10 से 01 बजे तक चलता है। आज भी यह कार्य चल रहा था। इसी जिसकी सूचना क्षत्रिय महासभा युवा के जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह को मिली।
जिस पर वे अपने कुछ सदस्यों के साथ मौके पर पहुंच गये और जब उनसे धर्म परिवर्तन को लेकर वार्ता की गई तो। पास्टर विनोद कुमार भडक गये और उनके साथ अभद्रता करने लगे। जिस पर उन्होंने घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को ेदी। मौके पहुंची पुलिस ने भी धर्म परिवर्तन के बाबत जानकारी मांगी तो कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इसके साथ ही मौके पर धर्म परिवर्तन संबंधित प्रचार सामग्री भी बरामद की गई।
आधा दर्जन से अधिक लोगो को हिरासत में ले कर पुलिस कोतवाली आ गई। कुछ ही देर बाद प्रार्थना करने आये महिला व पुरुष कोतवाली के पास पहुँच गये। पुलिस ने सभी को समझा बुझा कर वापस भेज दिया। प्रार्थना करने आये लोगों ने बताया कि रोग, दुःख व प्रेत बाधा से छुटकारा पाने के लिए हम लोग प्रभु यीशु की प्रार्थना करते है तथा हम सभी को लाभ भी मिलता है। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा युवा जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि यह पास्टर, अंधविश्वास और झाड़ फूंक के नाम पर लोगों को बरगलाकर धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित करता है।
यह खेल ज्यादा दिनों से चल रहा है। यह पादरी बिहार प्रान्त का रहने वाला है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक महेन्द्र सिंह ने बताया कि बडेसर गांव में प्रार्थना सभा के नाम पर धर्म परिवर्तन का खेल चल रहा था। जिसमें तहरीर के आधार पर विनोद पास्टर जेम्स के साथ अन्य 6 लोगों पूछताछ की जा रही है। इनके पास से एक वाहन में बडी संख्या में धर्म प्रचार सामग्री बरामद की गई है। जांच की जा रही है। जिसके बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

