गाज़ीपुर के उत्तर प्रदेश प्रांतीय सिविल सेवा संघ कार्यकारी शाखा द्वारा कासि उपजिलाधिकारी के तेरहवीं प्रदान की गयी 80 लाख (अस्सी लाख) की सहयोग धनराशि।
गाज़ीपुर- कासिमाबाद तहसील में उपजिलाधिकारी के तेरहवीं पर उत्तर प्रदेश सिविल सेवा संघ कार्यकारी शाखा की सहयोग से संघ के 1300 सदस्यों द्वारा सामूहिक रूप से एकत्र की गई 80 लाख (अस्सी लाख) सहयोग धनराशि परिजनों को प्रदान की गयी।

जानकारी के अनुसार ग़ाज़ीपुर के कासिमाबाद तहसील में उपजिलाधिकारी के पद पर तैनात स्व बीर बहादुर यादव पी सी एस जिनकी 42 वर्ष की अल्पायु में असामयिक मृत्यु दिनांक 18-04-23 को हो गई थी। कासिमाबाद तहसील में उपजिलाधिकारी के पद पर तैनात स्व बीर बहादुर यादव अपने मृदुभासी तथा ऊर्जावान साथी के असमय देहांत के पश्चात् मुश्किल वक्त में उत्तर प्रदेश में कार्यरत १३०० पी सी एस अधिकारी उत्तर प्रदेश सिविल सेवा संघ के नेतृत्व में उनके माता पिता , पत्नी, पुत्र (15 वर्ष) तथा पुत्री (5 वर्ष) के साथ खड़े है।
दिनांक 30-04-2023 को तेरहवीं के दिन उनके निवास स्थान ग्राम कोपा पोस्ट लतीफ़पुर जनपद जौनपुर आवास पर उत्तर प्रदेश प्रांतीय सिविल सेवा संघ के अध्यक्ष पुष्पराज सिंह, महासचिव वैभव मिश्रा ,उपाध्यक्ष विश्व भूषण मिश्रा तथा उपाध्यक्ष संजय कुमार द्वारा संघ के 1300 सदस्यों द्वारा सामूहिक रूप से एकत्र की गई 80 लाख (अस्सी लाख) सहयोग राशि का चेक प्रदान किया।
इनकी 42 वर्ष की अल्पायु में असामयिक मृत्यु दिनांक 18-04-23 को हो गई थी पी सी एस बैच (परीक्षा वर्ष 2014) द्वारा अतिरिक्त रूप से 13 लाख का सहयोग उनके परिवार के लिए किया गया है। इस प्रकार कुल १ करोड़ ५ लाख रुपये की सहयोग राशि उनके परिजनों को प्रदान की गई है।

