दिलदारनगर-बडौरा मार्ग पर दुर्घटना में 63 वर्षीय व्यक्ति की मौत।
सुहवल – स्थानीय थाना अंतर्गत दिलदारनगर-बडौरा मार्ग पर बीते देर रात्रि को अज्ञात वाहन ने निमंत्रण से होकर वापस बाइक से अपने घर आ रहे किसान सीताराम सिंह कुश्वाहा उम्र करीब 63 साल को कुचल दिया,जिसके चलते उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

घटना की जानकारी होते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड इकठ्ठा हो गई।इस घटना की सूचना मिलते ही पत्नी आशा देवी सहित अन्य परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल था। जबकि गाँव में घटना के बाद से ही सन्नाटा पसर गया।इस हादसे की सूचना ग्रामीणों एवं परिजनों ने पुलिस को दे दी।इधर हादसे के बाद कुछ लोगों ने वाहन का पिछा करना चाहा,मगर अंधेरा होने के चलते चालक तेज गति से मय वाहन समेत खुद को पकडे जाने के डर से मौके से फरार हो गया।
इधर हादसे की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह मय पुलिस फोर्स संग घटनास्थल पर धमक पडे,एवं शव को कब्जे में लेकर एम्बुलेंस के जरिए पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेंज दिया।एवं हादसे में शामिल अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई मगर उसका कुछ पता नहीं चल सका ।
मृत किसान के परिजनों ने बताया कि सीताराम सिंह कुश्वाहा बगल के ही बडौरा गाँव में एक निमंत्रण में शामिल होने बाइक से गये थे।वहां से वह भोजन करने के बाद अकेले बाइक से घर वापस आ रहे थे,कि गाँव में घर से कुछ ही दूरी पर एक अज्ञात वाहन ने उन्हें रौंद दिया।
जिसके चलते उनकी मौके पर ही मौत हो गई।परिजनों ने बताया कि मृतक के दो पुत्र योगेश एवं शैलेश है जो बाहर प्राइवेट नौकरी करते है।जबकि दो पुत्रियाँ है,जिनकी शादी हो चुकी है,बताया कि मृतक अपने तीन भाईयों में सबसे छोटा था।
इस सम्बन्ध थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेंज दिया गया है,बताया कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।

