Tuesday, July 7, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरप्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के तहत छात्राओं को वितरण हुआ स्मार्टफोन

प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के तहत छात्राओं को वितरण हुआ स्मार्टफोन

जमानियां (गाजीपुर)। प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के अन्तर्गत क्षेत्र के दरौली स्थित रामकली महिला महाविद्यालय में सोमवार को अध्ययनरत स्नातक अंतिम वर्ष के छात्राओं को तकनीकी सशक्तिकरण हेतु स्मार्ट फोन का वितरण मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि मन्नू सिंह, विशिष्ठ अतिथि तहसीलदार रामजी व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि संतोष कुशवाहा द्वारा किया गया।

प्रबंधक हरिश्चंद्र सिंह ने मुख्य अतिथि, विशिष्ठ अतिथि व आमंत्रित अतिथियों को बैज लगाकर स्वागत किया।
इस दौरान कुल 171 छात्राओं को स्मार्ट फोन का वितरण किया गया। छात्राओं को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि मन्नू सिंह ने कहा कि छात्राओं को तकनीकी सशक्तिकरण हेतु स्मार्ट फोन का वितरण प्रदेश सरकार का महत्वाकांक्षी योजना है। इसका उद्देश्य छात्राओं को तकनीकी शिक्षा से जोड़ना है। तकनीकी शिक्षा के द्वारा ही शिक्षार्थी मजबूत बन सकते है। मजबूत शिक्षार्थी ही प्रदेश सहित देश का नाम रोशन कर सकता है। हिन्दुस्तान की तरक्की में महिलाओं का बहुत बड़ा योगदान है। महिलाएं मजबूत शिक्षा के द्वारा ही समाज में आज कंधे से कंधे मिलाकर चल रही है। आज प्रत्येक क्षेत्र में अपनी उपस्थिति दर्ज कर बच्चों को पीछे छोड़ दी है। जो पढ़ेगा वही बढ़ेगा। इस स्लोगन को आत्मसाध कर बच्चियां प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ रही है। शिक्षा ही वह मजबूत हथियार है जिससे व्यक्ति सबकुछ हासिल कर सकता है। जिस क्षेत्र में शिक्षा का आभाव होता है वह क्षेत्र कभी भी विकास नहीं कर सकता है। आज के युग में मानव जीवन का स्तर उठाने के लिए तकनीकी शिक्षा की आवश्यता है। स्मार्ट फोन मानव जीवन को आसान बना दिया है। इसके माध्यम से हम बहुत सी जानकारी हासिल कर सकते है। इस तकनीकी का दुरूपयोग शिक्षार्थी को कमजोर कर देगा। इसलिए शिक्षार्थी इसका उपयोग शिक्षा ग्रहण में करें। विशिष्ठ अतिथि तहसीलदार रामजी ने कहा कि आज हमारा भारत डिजिटल इंडिया बन रहा है। हमारी युवा पीढ़ी को डिजिटल बनाने के लिए सरकार स्मार्ट फोन व टैबलेट का वितरण कर रही है। जिससे युवा तकनीकी के क्षेत्र में मजबूत बन सके। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ ज्योत्सना पाण्डेय, कमलेश सिंह, आलोक कुमार सिंह, सियाराम श्रीवास्तव, इफ्तिखार खाँ, सुमन यादव, प्रियंका दुबे, हरिशंकर सिंह, अनिल यादव, अक्षय कुशवाहा, लेखपाल नितिश यादव सहित आदि लोग मौजूद रहे।

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !