Tuesday, July 7, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरपानी निकासी के लिए बनी गंभीर समस्या का तत्काल कराया समाधान ।

पानी निकासी के लिए बनी गंभीर समस्या का तत्काल कराया समाधान ।

जमानियां। कोतवाली क्षेत्र के खरगसीपुर उर्फ नई बाजार गांव में गंदे पानी निकास के लिए गंभीर समस्या बनी रही। लेकिन एडीओ पंचायत अधिकारी अरुण कुमार पांडेय द्वारा पुलिस बल के साथ मौके पर दोनों पक्षों से वार्ता कर पानी निकासी की समस्या का समाधान कराया। गांव के जुबैर खान, शेख सरफराज ने उपजिलाधिकारी को पत्र लिखकर आरोप लगाया कि गांव के ही जावेद खान, मैनुद्दीन खान, ग्राम प्रधान से मिलकर मेरे निजी जमीन में नाली का पानी जबरन निकालना चाह रहे है। जांच कर नियमानुसार कार्यवाही की जाए। जिसके बाद एडीओ पंचायत अधिकारी क्षेत्र के नई बाजार उर्फ खरगसीपुर पुलिस कर्मियों के साथ पहुंचकर दोनों पक्षों से वार्ता कर पानी निकास समस्या का समाधान कराया।

 

इस बाबत ए, डी,ओ,पंचायत अधिकारी वरुण कुमार पांडेय ने बताया कि पानी निकासी की समस्या का समाधान करा दिया गया है। ब्लाक स्तर पर पक्की नाली का निर्माण कराई जायेगी। दोनों पक्षों की रजामंदी से गंभीर समस्या का समाधान कर उचित कारवाही की गई।

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !