ज़ामनिया धरम्मरपुर गंगा पक्का पुल से हो रहा है ओभर लोड वाहनों का संचालन।
जमानिया /गाजीपुर – जमानिया धरम्मरपुर पक्का पुल पर शुक्रवार को बालू लेकर ज़मानिया की तरफ आ रहा बोगा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर मार्ग के मध्य में पलट गया। संयोग अच्छा था कि कोई छोटा वाहन वहा से नहीं गुजर रहा था नहीं तो कोई बड़ी घटना हो सकती थी। इस घटना में ट्रैक्टर चालक को लोगों ने बचा लिया।

वहीं लोगों ने बताया कि शासन-प्रशासन की निगाहों के सामने लाल बालू व ओवरलोड वाहनों का संचालन धड़ल्ले से कराया जा रहा है। साथ ही लाल बालू व सफेद बालू और अन्य प्रकार के ओवरलोड बड़े वाहन ट्रको का संचालन भी रात के अंधेरे में पक्के पुल से कराया जा रहा हैं।
प्रशासन भले ही अवैध रेत खनन और ओवरलोड वाहनों पर रोक लगाने के कितने भी दावे कर ले, लेकिन खनन माफियाओं पर अंकुश लगा पाना प्रशासन के लिए टेढ़ी खीर बना हुआ है। या यूं कहे कि प्रशासन की मिलीभगत के चलते ही अवैध रेत खनन का खेल भी नियमित रूप से चल रहा है जिसके चलते अब खनन माफिया रात के अंधेरे का इंतजार भी नहीं कर रहा है।
सरेआम धड़ल्ले से बालू खनन व बड़े-बड़े ओवरलोड वाहनों को सुविधा शुल्क लेकर जमानिया धरम्मरपुर पक्के पुल से पार कराया जा रहा है। हालांकि इस खबर से प्रशासनिक अमला अनजान नहीं है। पूरा दिन सड़कों पर बालू से लदे वाहन ओवरलोड वाहन चलते हुए देखे जा सकते हैं।
हालांकि खनन माफियाओ ने खनन में प्रयोग किए जाने वाले वाहनों में कुछ फेर बदल जरूर किया हैं लेकिन तस्करी और ओवरलोड वाहनों का संचालन रात को कैसे किया जाता है इसका नजारा अगर देखना है तू रात्रि 11:00 बजे से लेकर सुबह तक देखा जा सकता है। वहीं शासन-प्रशासन भी अपने मौज मे मूकदर्शक बन देख रहा हैं।

