Wednesday, July 1, 2026
Homeधार्मिकगहमर में श्री रूद्र शिव पार्वती महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ।

गहमर में श्री रूद्र शिव पार्वती महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ।

गहमर में श्री रूद्र शिव पार्वती महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ।

गहमर-  स्थानीय क्षेत्र के सायर गांव में श्री रूद्र शिव पार्वती महायज्ञ कार्यक्रम का शुभारंभ गुरुवार को कलश यात्रा एवं जलभराई के साथ प्रारंभ हुआ।जानकारी के अनुसार क्षेत्र के सायर गांव में श्री रूद्र शिव पार्वती महायज्ञ का आयोजन ग्रामीणों द्वारा कराया गया, जिसमे गुरुवार को कलश यात्रा एवं जलभराई के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ  गांव के कर्मनाशा तट स्थित महादेवा घाट से महिलाओं ,बच्चों ,युवतियों एवं पुरुषों ने कलश लेकर गहमर के नारायण घाट पहुंचकर पवित्र गंगाजल की जलभराई के तत्पश्चात विधिवत पूजन विधि के साथ पुनः पैदल चल कर यज्ञ स्थल पहुंचे।इस शिव पार्वती महायज्ञ में प्रत्येक दिन पूजा अर्चना के साथ-साथ वृंदावन से आये कलाकारों द्वारा रात्रि में रासलीला दिखाई गई। साथ ही उमाशंकर उर्फ साधु जी द्वारा प्रतिदिन प्रवचन किया गया । वही 15 अप्रैल को कथा की पूर्णाहुति के अवसर पर दुगोला चैता मुकाबला का आयोजन भी किया गया है।

इस कलश यात्रा में पूर्व प्रधान भोला मस्ताना, रमेश सिंह, श्री भगवान सिंह, तिलेश्वर चौधरी, अशोक यादव, सुधीर यादव ,सोनू चौधरी आदि लोग शामिल रहे।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !