ढढनी -सुहवल प्रमुख मार्ग सड़क की पटरियों पर अतिक्रमणकारियों पर चला प्रशासन का डण्डा।
सुहवल ⁄ गाजीपुर– जमानियां उपजिलाधिकारी के नेतृत्व में शुक्रवार को भारी पुलिस बल के साथ शुक्रवार को स्थानीय थाना क्षेत्र के ढढनी -सुहवल प्रमुख मार्ग स्थित मुख्य बाजार में सड़क के किनारे दुकानदारों द्वारा अवैध तरीके से पटरियों पर अस्थाई तरीके अतिक्रमण व अवैध कब्जे को खाली कराया गया। जिसके चलते लोगों में अफरातफरी मची रही।

इस दौरान उपजिलाधिकारी जमानियाँ भारत भार्गव ने दुकानदारों को चेताया कि भविष्य में दोबारा अतिक्रमण करने पर सम्बन्धित लोगों के खिलाफ सख्त कार्यवाई की जायेगी। लोगों ने बताया कि मार्ग से सटाकर दुकान लगाए जाने से एक तरफ जहां मार्ग सकरा हो जाता हैं औा,वहीं बाजार की इस प्रमुख मार्ग पर सुबह शाम आए दिन जाम जैसी स्थिति उत्पन्न हो जा रही थी ।
जिससे की आवागमन करने में पैदल व वाहन सवारों को काफी दिक्कतों का सामना करना पडता था,यही नहीं लोगों ने बताया कि पूर्व में इन अतिक्रमण से सडक हादसे भी हो चुका है। आज पुलिस प्रशासन के द्वारा सडक की पटरियों किनारे,गुमटी,सब्जी,लकडी ,ठेला ,खोमचा आदि के द्वारा दुकान कर किए गये कब्जे को हटाया गया।ढढनी बाजार में दिन में भारी पुलिस बल के बूटो की आवाज से एक बारगी सहम गये कि कहीं कोई।
घटना तो नहीं हो गई,लेकिन जब पता चला कि पुलिस सडक किनारे से अतिक्रमण हटाने के लिए आई है,तब जाकर लोगों ने राहत महसूस किया तो अन्य लोगों में इस कार्यवाई को लेकर खौफ हो गया,इस पूरे कार्यवाई के दौरान पुलिस ने किसी की एक नहीं सुनी आम हो या खास सबकी खबर ली। इस अवसर पर तहसीलदार लालजी विश्वकर्मा, प्रभारी निरीक्षक तारावती यादव,उपनिरीक्षक रामबाबू,राजस्व निरीक्षक इंद्रप्रताप सिंह आदि भारी पुलिस बल मौजूद रहा।
इस संम्बध में उपजिलाधिकारी जमानियां भारत भार्गव ने बताया कि ढढनी बाजार में सडक किनारे किए गये अतिक्रमण को पूरी तरह से मुक्त कराया गया,बताया कि भविष्य में दोबारा अतिक्रमण करने पर संम्बधित के खिलाफ सख्त कार्यवाई की जायेगी।

