विजय दशमी पर अमर शेषनाथ इण्डेन सर्विस द्वारा लोगों को 10 किग्रा के नये स्मार्ट गैस सिलेंडर की बताई गयी खूबियां।
नंंदगंज (गाजीपुर)- अमर शेषनाथ इण्डेन सर्विस नंंदगंज के कर्मचारियों द्वारा 10 किग्रा के नये स्मार्ट गैस सिलेंडर के प्रचार प्रसार हेतु नंंदगंज बाजार में माँ दुर्गा के पंडाल के पास स्टाल लगाकर पुरुषों खासकर महिलाओं को इसकी खुबियों के बारे में जानकारी दी गयी।
जिस दौरान इण्डेन गैस सर्विस के प्रबन्धक सुमिरन सिंह यादव ने बताया कि नया 10 किग्रा कम्पोजिट स्मार्ट गैस सिलेंडर काफी सुरक्षित है।इसमें आग लगने एवं विस्फोट होने की कोई गुंजाइश नहीं है। इस समय 10 किग्रा स्मार्ट सिलेंडर नंंदगंज इण्डेन कार्यालय में उपलब्ध है।
उपभोक्ता इसके बारे में विस्तृत जानकारी के साथ सिलेंडर क्रय भी कर सकते है। स्टाल पर लगे स्मार्ट गैस सिलेंडर को महिलाएँ बहुत गौर से देखते हुए इसके बारे में उत्सुकता के साथ खूब पूछताछ करती रही।
इस मौके पर सुमन्त यादव, राकेश यादव,अनिल राम, संजय जायसवाल, संतोष बिन्द, शिवानन्द यदव तथा राजा यादव आदि लोग मौजूद रहें।

