Monday, June 1, 2026
Homeक्षेत्रीय खबर415 ग्राम अवैध हेरोईन के साथ तस्कर को गिरफ्तार एक मौके से...

415 ग्राम अवैध हेरोईन के साथ तस्कर को गिरफ्तार एक मौके से हुआ फरार।

415 ग्राम अवैध हेरोईन के साथ तस्कर को गिरफ्तार एक मौके से हुआ फरार।

ग़ाज़ीपुर- स्थानीय कोतवाली दिलदारनगर पुलिस द्वारा मिर्चा मोड़ ग्राम निरहु का पुरा के पास से एक अभ्युक्त को 415 ग्राम अवैध हेरोईन के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त फैजान अहमदपुत्र मो0 शमीम अहमद निवासी ग्राम नुरुद्दीन पुरा थाना कोतवाली जनपद गाजीपुर को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 415 ग्राम नाजायज हेरोईन बरामद हुआ, जिसकी अन्तराष्ट्रीय कीमत लगभग 40 लाख रूपया बताई गई है।

पुलिस अधीक्षक रोहन पी बोत्रे ने बताया कि गाजीपुर द्वारा मुखबीर की सूचना पर मिर्चा मोड़ ग्राम निरहु का पुरा के पास से अभियुक्त फैजान अहमद को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के कब्जे से 415 ग्राम हेरोईन बरामद हुआ। जिसकी अन्तराष्ट्रीय कीमत लगभग 40 लाख रूपया है। दूसरा अभियुक्त सरफराज जो थाना जंगीपुर से 25 हजार रूपया का ईनामिया अपराधी है, पुलिस को देखते ही मौके से भागने में सफल रहा।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक अशेषनाथ सिंह थाना दिलदारनगर मय हमराह व वरिष्ठ उप निरीक्षक चन्द्रशंकर मिश्र मय हमराह शामिल रहे।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !