जमानिया नई बाजार मोड़ बड़ी नहर पुलिया पर गिट्टी से भरा चार पहिया ट्रेलर पलट जाने से सैयदराजा गाजीपुर मार्ग 7 घण्टो तक रहा बधित।
जमानिया / गाज़ीपुर- स्थानीय थाना क्षेत्र स्थित नई बाजार मोड़ बड़ी नहर पुलिया पर गिट्टी लदाचारपहिया ट्रेलर पलट जाने से सैयदराजा गाजीपुर मार्ग घण्टो पूरी तरह अवरुद्ध हो गया।

प्राप्त जानकारी अनुसार राजेस्थान राज्य का ट्रेलर चार पहिया वाहन अहरौरा से गिट्टी लाद कर NTPC चौसा जा रहा था की बुधवार की सुबह अचानक लगभग 5:30 बजे नई बाजार सैयद राजा रोड बड़ी नहर पुलिया पर अनियंत्रित होकर ट्रक पलट गया जिससे कारण वह मार्ग 7 घंटे आवागमन पूरी तरह से अवरुद्ध हो गया।
जिससे दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी कतार लग गई हालांकि ट्रक ड्राइवर बाल-बाल बच गया उसको हल्की-फुल्की चोटें आई है जब इस घटना की जानकारी कंदवा थाने को हुई तो मौके पर पहुंच कर ट्रक चालक को डायल 112 से उसे बरहनी स्वास्थ्य केंद्र उपचार हेतु भेज दिया गया और कंदवा थाने ने हाइड्रा क्रेन से ट्रक ट्रेलर को बाधित मार्ग से दूर हटवा कर आवागमन को सुचारू सुरु करवाया गया।

