Sunday, May 31, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरश्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा में "श्री गुरु ग्रंथ साहब जी" महाराज...

श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा में “श्री गुरु ग्रंथ साहब जी” महाराज का पहला पावन प्रकाश उत्सव पर हजूरी रागी द्वारा गुरबाणी कीर्तन का हुआ आयोजन।

श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा में “श्री गुरु ग्रंथ साहब जी” महाराज का पहला पावन प्रकाश उत्सव पर हजूरी रागी द्वारा गुरबाणी कीर्तन का हुआ आयोजन।

लखनऊ- श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा में “श्री गुरु ग्रंथ साहब जी” महाराज का पहला पावन प्रकाश के शुभ पर्व के अवसर पर श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा इंदिरा नगर में रविवार को  “श्री गुरु ग्रंथ साहब जी” महाराज का पहला पावन प्रकाश उत्सव बड़ी श्रद्धा एवं धूमधाम से मनाया गया। श्री गुरु ग्रंथ साहब जी” महाराज का पहला पावन प्रकाश उत्सव का शुभारंभ संगत द्वारा पुष्प वर्षा के साथ परिक्रमा करते हुए गुरु ग्रंथ साहब जी का दीवान हाल में प्रकाश किया गया, नितनेम की पांच बानी के पाठ के उपरांत श्री सुखमणि साहिब जी का पाठ “स्त्री सत्संग” द्वारा किया गया उपरांत हजूरी रागी द्वारा गुरबाणी कीर्तन गायन किया गया दीवान की समाप्ति के पश्चात गुरु का लंगर वितरित किया गया

इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में लोगों ने दरबार हाल में मत्था टेका, इंदिरा नगर गुरुद्वारा के अध्यक्ष सरदार हरपाल सिंह, महासचिव सरदार जसवंत सिंह के साथ सहयोग विकास समिति के “प्रदेश अध्यक्ष” श्री धीरज गिहार, संरक्षक सुरेंद्र कुमार सैनी उपस्थित रहे!

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !