Sunday, May 31, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरसहयोग विकास समिति द्वारा इंदिरा नगर में वैक्सीनेशन कैम्प का हुआ आयोजन।

सहयोग विकास समिति द्वारा इंदिरा नगर में वैक्सीनेशन कैम्प का हुआ आयोजन।

सहयोग विकास समिति द्वारा इंदिरा नगर में वैक्सीनेशन कैम्प का हुआ आयोजन।

लखनऊ- इंदिरा नगर के सेक्टर 12 में प्रदेश अध्यक्ष धीरज गिहार द्वारा विक्रम टेंट हाउस के सहयोग से रविवार को वैक्सीनेशन कैम्प आयोजित किया गया।

जिस दौरान प्रदेश अध्यक्ष धीरज गिहार ने बताया कि संस्था द्वारा लगातार शहर वासियों के जीवन को सुखमय और सुरक्षित बनाने का प्रयास कर रही है, संस्था द्वारा लगातार जनहितकारी योजनाओं को आम आदमी तक पहुंचाने का प्रयास जारी है। इस अवसर पर रिंकी शर्मा जी को चिकित्सा क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट सराहनीय योगदान के लिए ” सहयोग रत्न सम्मान ” से सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर विक्रम सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष अजय श्रीवास्तव, संरक्षक नितिन चौधरी, संरक्षक सुरेंद्र कुमार सैनी, संयोजक शरद मेहरोत्रा, सुनील रावत प्रदेश महासचिव, महिला प्रकोष्ठ संगठन सचिव अर्पणा शुक्ला, प्रदेश संयोजिका एडवोकेट मारिया जी, प्रदेश संगठन सचिव रिंकी शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता किशन लाल यादव, संतोष यादव, सुशीला गुप्ता, राम पाल गुप्ता, महेश भदौरिया, एस. पी.श्रीवास्तव,विवेक तिवारी, मनोज कुमार, भूमिका पाठक आदि विशिष्ट पदाधिकारीगण और गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !