परिवहन विभाग के नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर चला प्रसाशन का डंडा
ज़मानिया / गाज़ीपुर- स्थानीय कोतवाली क्षेत्र स्थित जमानिया स्टेशन बडेसर नहर पुलिया के पास बुद्धवार की शाम:काल स्टेशन चौकी प्रभारी वंश बहादुर सिंह अपने हमराहियों के साथ वाहन चेकिंग चलाकर परिवहन विभाग के नियमों का उल्लंघन करने वाले पर वाहन चालकों पर कार्यवाही करते हुवे दोपहिया वाहनों का 12 लोगों का चालान किया गया।

जिस दौरान स्टेशन उपनिरीक्षक अपने हमराहियों के साथ वाहन चेकिंग अभियान के तहत परिवहन विभाग के नियमों का उल्लंघन करने वाले पर वाहन चालकों पर ट्रिपल सवारी , बिना हेलमेट , और चार पहिया वाहनों का सीट बेल्ट पर कार्यवाही किया गया जिसको लेकर को वाहन चालकों में हडकंप मचा रहा।
इस बाबत पूछे जाने पर स्टेशन चौकी प्रभारी वंश बहादुर सिंह ने बताया कि वाहन चेकिंग चलाकर परिवहन विभाग के नियमों का उल्लंघन करने वाले पर वाहन चालकों पर कार्यवाही करते हुवे दोपहिया वाहनों का 12 लोगों का चालान किया गया।
सन्तोष शर्मा चीफ़ब्युरो दैनिक दिनकर समाचार। गाज़ीपुर।

