Sunday, May 31, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरसर्प काट लेने के कारण 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत,अचानक मृत्यु होने...

सर्प काट लेने के कारण 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत,अचानक मृत्यु होने से घर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल।

सर्प काट लेने के कारण 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत,अचानक मृत्यु होने से घर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल।

जमानिया / गाज़ीपुर- साथ स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के करजही गॉव में शनिवार की देर रात्री सर्पदंश से 40 वर्षीय अधेड़ की मौत हो गयी।प्राप्त जानकारी अनुसार प्रेम कुमार आजाद (40) पुत्र रमाशंकर आजाद अपने घर में खाना खाने के बाद रात में दरवाजा बंद करके फर्श पर सो गये। रात्री करीब 11 बजे घर के अंदर सांप आ गया और उनको काट दिया। नींद में होने के कारण अपने हाथ से काटे हुए जगह को सहलाया फिर सो गये तभी सर्प दोबारा काट दिया तो युवक की नींद टूट गई ।

और सामने सांप देखकर सन्न रह गये तथा समझते देर न लगी कि सांप ने डस लिया है। युवक ने आवाज पर परिजन जग गये तथा लाठी-डण्डा लेकर दौड़ पडे और सांप को मौके पर ही मार दिये। सर्प के काट लेंने के कारण प्रेम कुमार आजाद की हालता खराब होने लगी तो परिजन तत्काल जिला अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने बीएचयू के लिए रेफर कर दिया। काफी देर हो जाने के कारण जहर पूरे शरीर में फैल गया और वह रास्ते में ही दम तोड़ दिये ।

बताया गया कि मृतक प्रेम कुमार आजाद के दो पुत्र ललित मोहन (20), आशुतोष (15) व एक पुत्री अलका कुमारी (17) है। तीनों बच्चे अभी शिक्षा ग्रहण कर रहे है। परिवार की जिम्मेदारियों का बेहतर ढंग से निर्वहन करने वाले प्रेम कुमार के अचानक मृत्यु होने से घर मे कोहराम मच गया क्योंकि एक कमाने वाला व्यक्ति था। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया था।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !