Sunday, May 31, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन गाज़ीपुर ग्राप ए जमानियां तहसील इकाई की बैठक में...

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन गाज़ीपुर ग्राप ए जमानियां तहसील इकाई की बैठक में पत्रकारो ने लिया संगठन को मजबूती प्रदान करने की कि प्रतिज्ञा।

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन गाज़ीपुर ग्राप ए जमानियां तहसील इकाई की बैठक में पत्रकारो ने लिया संगठन को मजबूती प्रदान करने की कि प्रतिज्ञा।

जमानियां / गाज़ीपुर- स्थानीय नगर स्थित ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन गाज़ीपुर के तत्वावधान में मंगलवार को तहसील कार्यालय पर ग्राप ए जमानियां तहसील इकाई की बैठक सम्पन्न हुई। जिसमे तहसील इकाई का गठन भी किया गया। इसके साथ ही कुछ नवीन पत्रकार बन्धुओ द्वारा संगठन की सदस्यता ग्रहण की गयी।जिस दौरान ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ग्रापए वाराणसी मंडल के उपाध्यक्ष श्री धर्मेन्द्र मिश्रा ने कहाँ कि हमारा समाज और संगठन तब मजबूत होगा कि जब हम आपसी मतभेदों को भुलाकर एकमतता स्थापित करना होगा तभी हमारा संगठन मजबूत होगा।इस बैठक में ग्रापए वाराणसी मंडल के उपाध्यक्ष श्री धर्मेन्द्र मिश्रा तथा ग्रापए गाजीपुर के जिला प्रवक्ता/ वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय प्रकाश श्रीवास्तव भी उपस्थित रहें। बैठक में 27 मई को ग्रापए के संस्थापक स्व. बाबू बालेश्वर लाल जी की पूण्यतिथि मनाने की भी चर्चा की गयी। अन्त में सभी भाईयों ने नवनियुक्त तहसील अध्यक्ष संतोष शर्मा को बधाई देने के साथ ही मिलजुलकर ग्रापए को आगे बढ़ाने का भरोसा व्यक्त किया।

जिस दौरान अजय यादव ,पवन श्रीवास्तव, वीरबहादुर सिंह, आजाद कुशवाहा, गौरव चौबे, लियाकत अहमद, संदीप गुप्ता,भानु प्रताप सिंघ, अजय कुमार उपाध्याय, आदि लोग मौजूद रहे

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !