गोली मारकर हुई लूट की घटना में पुलिस द्वारा 42 हज़ार नगदी और एक तमंचे संग किया गिरफ्तार।
भांवरकोल / गाज़ीपुर- थाना भांवरकोल क्षेत्रांर्न्तरगत दिनांक 25 अप्रैल को गोली मारकर किये गए लुट कि घटना का थाना भांवरकोल पुलिस द्वारा सोमवार को सफलता प्राप्त करते हुवे एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार अभ्युक्त के पास से 4200 रूपये व 01 अदद तमंचा .315 बोर व 02 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर तथा घटना में प्रयुक्त 01 अदद बुलेट मोटर साइकिल बरामद किया गया ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक गाजीपुर द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण तथा क्षेत्राधिकारी मु0बाद के निर्देशन में सोमवार को थानाध्यक्ष वागीश विक्रम सिंह मय हमराहीयान, तलाश वाँछित में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे अण्डर पास सोनाडी मोड़ पर मौजूद थे।
मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार अभ्युक्त पर पंजीकृत मु0अ0सं0 66/2022 धारा 394 भादवि से सम्बन्धित संदेही शुभम राय पुत्र प्रभुनारायण राय ग्राम लौवाडीह थाना करीमुद्दीनपुर गाजीपुर अपने बुलेट मोटर साइकिल नं0 JH 24 B 7075 रंग सफेद से ग्राम पखनपुरा हैदरिया से पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के नीचे बने लिंक मार्ग से होकर अपने गाँव लौवाडीह जाने वाला है।
सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुये थानाध्यक्ष द्वारा हमराह पुलिस बल को सूचना से अवगत कराते हुए ब्रीफ कर मौके पर उपरोक्त संदेही अभियुक्त के आने का इन्तजार किया जाने लगा । कुछ समय बाद ग्राम पखनपुरा हैदरिया की तरफ से आ रही एक बुलेट मोटर साइकिल की आवाज सुनाई दी। मोटर साइकिल जब पुलिस वालो के करीब आयी तो उसे टार्च की रोशनी देकर रुकने का इशारा किया गया।
मोटर साइकिल सवार अचानक पुलिस बल को देखकर अपनी मोटर साइकिल मोड कर भागने का प्रयास किया तो मुडते समय अचानक रोड पर मोटर साइकिल लेकर गिर पड़ा जिससे पुलिस टीम द्वारा घेर कर समय 00.45 बजे पकड लिया गया।
जिस दौरान वागीश विक्रम सिंह थानाध्यक्ष थाना भांवरकोल, उ0नि0 ओमकार तिवारी,का0 राजेश कुमार भारतीया,का0 अम्बुज मिश्र ,का0 नितेश कुमार ,का0 आकाश सिंह, म0का0 एकता देवी, म0का0 ज्योति सरोज प्रथम आदि लोग मौजूद थे।

