कड़ी सुरक्षा व्यवस्था‚ में विधान सभा जमानियॉ के 16 विकास खण्डो में निर्मित मतदान केन्द्रो शान्तिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढ़ग से हुआ मतदान।
गाजीपुर। विधान परिषद के द्विवार्षिक निर्वाचन चुनाव कार्यक्रम शनिवार को सूबह 08 बजे से सांय 04 बजे तक विधान सभा जमानियॉ के 16 विकास खण्डो में निर्मित मतदान केन्द्रो पर कड़े सुरक्षा व्यवस्था‚ शान्तिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढ़ग से कराया गया।
जिस दौरान विधान सभा जमानियॉ के 16 विकास खण्डो में निर्मित मतदान केन्द्रो की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह एवं पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह की निगरानी में विकास खण्ड सदर, विकास खण्ड रेवतीपुर, विकास खण्ड भदौरा, विकास खण्ड जमानियॉ, विकास खंड करंडा, विकास खण्ड देवकली, विधानसभा सैदपुर में पढ़ रहे मतदान स्थल के कक्षो का स्थलीय निरीक्षण किया गया जिस दौरान उन्होने दिशा निर्देशो के साथ सख्त निर्देश दिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रथम चरण का मतदान 10 बजे 27.27 प्रतिशत मतदान रहा। द्वितीय चरण 12ः00 बजे का मतदान 71.90 प्रतिशत रहा। 02ः00 बजे तक का मतदान 94.67 रहा। इसी क्रम में अन्तिम चरण का मतदान विकासखण्डवार में क्षेत्र पंचायत सदर का 98.61, पंचायत करण्डा का 98.39, पंचायत बिरनों का 99.34, पंचायत मरदह का 99.36, पंचायत कासिमाबाद का 99.57, पंचायत बाराचवर का 98.92, पंचायत भारवकोल का 99.37, पंचायत मोहम्मदाबाद का 96.90,पंचायत रेवतीपुर का 100.00, पंचायत भदौरा का 98.82, पंचायत जमानियॉ का 98.33, पंचायत देवकली का 99.54, पंचायत सैदपुर का 96.98, पंचायत सादात का 100.00, पंचायत जखनियॉ का 100.00 एवं पंचायत मनिहारी में 99.03 मतदान रहा जिसमें 16 ब्लाको को मिला कुल 98.88 प्रतिशत पड़ा।

