किशोरी के अपहरण मामले में तहरीर पर तीन अभ्युक्त गिरफ्तार।
सुहवल- थाना क्षेत्र के एक गाँव में किशोरी के अपहरण व दुष्कर्म के मामलें में वांछित पांच आरोपितो में से पुलिस ने चौबीस घंटे के अन्दर दो किशोरो समेत तीन आरोपितो को आज दोपहर करीब साढे तीन बजे गौरा मोड से जो कहीं भागने की फिराक में थे जरिए मुखबिर की निशानदेही पर दबोच लिए गये।
इसके उपरांत तीनों को थाने लाकर पूछताछ व मेडिकल मुआयना के उपरांत तीनों का पुलिस ने सम्बन्धित धाराओं में चालान कर ,सभी को सक्षम न्यायालय में पेश किया जहाँ आरोपों की गंम्भीरता को देखते हुए न्यायालय ने चौदह दिन की न्यायिक हिरासत में भेंज दिया।
मौके पर पहुंच पुलिस ने दो किशोरो व एक अन्य को दबोच लिया। वहीं मामलें दो अन्य आरोपियो की तलाश के लिए पुलिस उनके सम्भावित ठिकानों पर दविश दे रही है ,मगर अभी तक सफलता नहीं मिली ।
पुलिस के अनुसार बीते सोमवार को थाना क्षेत्र के एक गाँव निवासी युवक ने पुलिस को अपने दिए गये लिखित शिकायती पत्र में गाँव के ही पांच लोगों पर अपहरण आदि का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी ।
जिसके बाद पुलिस ने अपहरण, पास्को एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया।जिसके बाद से ही आरोपी फरार चल रहे थे।दिए गये तहरीर में पिता ने आरोप लगाया था कि मेरी पुत्री जो नाबालिग है ,दुकान जा रही थी तभी पांच लोगों ने जबरदस्ती से उसका अपहरण कर लिया ।
इधर पुलिस ने पिडित किशोरी के मेडिकल मुआयना व मजिस्ट्रेट के समक्ष कलमबंद बयान के लिए महिला आरक्षी के निगरानी में जिला चिकित्सालय भेज दिया गया। गिरफ्तारी टीम में ये रहे शमिल उपनिरीक्षक प्रमोद यादव , हेड कांस्टेबल संजय सिंह, रोहित सिंह और मनोज यादव
इस मामलें में प्रभारी निरीक्षक तारावती ने बताया कि मामलें में वांछित दो किशोरो व एक अन्य को दबोचा गया है ,जिनका सम्बन्धित धाराओं में चालान कर दिया गया है ,बताया कि शेष अन्य को भी जल्द दबोच लिया जायेगा।

