Sunday, May 31, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरगोरखपुर शहर सीट पर बाबा की 1 लाख 2 हजार वोटों से...

गोरखपुर शहर सीट पर बाबा की 1 लाख 2 हजार वोटों से भारी जीत

मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ गोरखपुर शहर सीट पर 1 लाख 2 हजार वोटों के भारी अंतर से जीत  से भारतीय जनता पार्टी के पूर्ण बहुमत से पुनः आगमन पर उत्तर प्रदेश में चहुओंर सुनाई दे रहें हैं शंखनाद और जयकारे । 

लखनऊ–  उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के नतीजों के बाद विकासवाद की राजनीति के प्रतीक बनकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जरूर उभरे हैं। विधानसभा चुनाव में पहली बार मैदान में उतरे सीएम योगी ने गोरखपुर शहर सीट से न सिर्फ बड़ी जीत दर्ज की बल्कि 37 वर्ष बाद यूपी में पूर्ण बहुमत की सरकार की लगातार वापसी का इतिहास रच डाला।राज्य में फिर से भगवा लहराने के बाद प्रदेश भाजपा मुख्यालय पहुंचे सीएम योगी सभी कार्यकर्ताओं को इस बड़ी जीत की बधाई देंगे। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ गोरखपुर शहर सीट पर 1 लाख 2 हजार वोटों के भारी अंतर से जीत गए हैं। वह आज शाम प्रदेश भाजपा मुख्यालय में पत्रकार वार्ता करेंगे।

इसके बाद वह दिल्ली जाएंगे, जहां संसदीय बोर्ड की बैठक में शामिल होंगे। यूपी में एक लाख से ज्यादा वोटों के अंतर से यह दूसरी बड़ी जीत है। इससे पहले, गौतमबुद्ध नगर जिले की नोएडा विधानसभा सीट से भाजपा विधायक पंकज सिंह एक लाख 79 हजार वोटों से जीते हैं। विधानसभा चुनाव में यह किसी भी प्रत्याशी की सबसे बड़ी जीत है।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !