Sunday, May 31, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरकोरोना की तीसरी लहर से लड़ाई को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने किया...

कोरोना की तीसरी लहर से लड़ाई को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने किया अपने व्यवस्थाओ को किया दुरूस्त

कोरोना की तीसरी लहर से लड़ाई को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने किया अपने व्यवस्थाओ को किया दुरूस्त।

सेवराई-सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भदौरा पर कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए संसाधनों एवं स्वास्थ्य कर्मियों की तैयारी को लेकर मॉकड्रिल कराया गया।

फ़ोटो-सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भदौरा पर कोरोना की तीसरी।लहर को देखते हुए केन्द्र की व्यवस्थाओ का निरीक्षण करते ए0सीएमओ डॉ डीपी सिन्हा

एसीएमओ डॉ डीपी सिन्हा ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के ऑक्सीजन वार्ड पीकू वार्ड एवं अन्य वार्डों की जांच पड़ताल की।
कोरोना की तीसरी लहर से बचने के लिए चिकित्सा विभाग के द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है जिसको लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ए0सीएमओ डॉ डीपी सिन्हा ने मॉक ड्रिल करते हुए अस्पताल के संसाधनों एवं चिकित्सा व्यवस्था की जांच पड़ताल की।

इस दौरान उन्होंने अस्पताल के ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, बेड, सामान्य बेड, शौचालय, साफ सफाई आदि की जांच पड़ताल की एवं महत्व को आवश्यक दवाइयां लखन आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए दिशा निर्देश दिए। बताया कि विभाग द्वारा कोरोना के तीसरी लहर को ध्यान में रखते हुए उससे निपटने के लिए उपाय किए जा रहे हैं लोगों को कम समय में अत्यधिक स्वास्थ्य लाभ देने व अन्य समस्याओं के बाबत स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिससे स्वास्थ्य कर्मी हर विषम परिस्थितियों में अपनी सेवा देते हुए लोगों की जान बचा सके।

डॉ डीपी सिन्हा ने आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि आज भी स्वाद टीम गांव में पहुंचने पर लोगों द्वारा वैक्सीनेशन नहीं कराया जा रहा है। सभी लोग एक जिम्मेदार भारतीय नागरिक होने के नाते कोरोना का टीकाकरण करवा ले जिससे इस महामारी से निपटने के लिए मदद मिल सके।

इस मौके पर चिकित्सा अधिकारी डॉ धनंजय आनंद, हैदर अली, चीफ फार्मासिस्ट ए. एन. यादव, महेंद्र प्रसाद एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !