गोपाष्टमी के शुभअवसर पर नगर स्थित अस्थायी गौ आश्रय स्थल में किया गया गौ पूजन।
जमानिया / गाजीपुर- उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा निर्देशित पर गोपाष्टमी के शुभअवसर पर शुक्रवार को नगर स्थित अस्थायी गौ आश्रय स्थल में गौ पूजन कार्यक्रम के अंर्तगत पूजन किया गया

जिस दौरान मुख्य अतिथि भाजपा युवा नेता सभासद व जिला योजना समिति सद्स्य के प्रतिनिधी नारायण दास ने गौ माता की दीप प्रज्वलित कर आरती कर माल्यार्पण किया ।
जिस दौरान श्री दास ने कहाँ कि समस्त देवी-देवताओं को धारण करने वाली भारतीय समाज मे पूर्व काल से पूज्य हैं, और मानव सर्व समाज के मंगल के लिए पर गौ माता की सेवा व गोवंश के संरक्षण हेतु सभी को संकल्पित होना चाहिए।
उक्त अवसर पर पशु चिकित्सा प्रभारी डा० संतोष जी, सभासद उमराव यादव जी, राजेश चौधरी जी, नपा कर्मी व गैशाला प्रभारी विजय शंकर राय जी आदि लोग मौजूद रहे।

