Sunday, May 31, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरप्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र जमानिया पर एन्टी रैबीज़ वैक्सीन लगाने को लेकर धन...

प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र जमानिया पर एन्टी रैबीज़ वैक्सीन लगाने को लेकर धन उगाही का चल रहा है खेल

० प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र जमानिया पर एन्टी रैबीज़ वैक्सीन लगाने को लेकर 50 रुपये से 100 रुपये का हो रहा है खेल

० प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र जमानिया पर एन्टी रैबीज़ वैक्सीन के दवा ना होने पर लोगो को कौन सा वैक्सीन लगाया जाता है। 

० प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र जमानिया पर एन्टी रैबीज़ वैक्सीन लगाने के नाम पर स्वास्थ्य कर्मी कर रहे है लोगो की जिन्दगी के साथ खिलवाड़।

जमानियां / गाजीपुर- केन्द्र सरकार जहाँ लोगो के लिए करोड़ों रुपये खर्च करके अनेक प्रकार की योजनाओं द्वारा लोगो को सरकारी स्वास्थ्य केन्द्रों की तरफ आकर्षित कर रही है। लेकिन आज सरकारी स्वास्थ्य केन्द्रो के कर्मचारियों की कार्य प्रणाली के कारण लोग दूर होते नज़र आ रहे हैं।

फ़ोटो- प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जमानिया प्रभारी को एन्टी रैबीज़ वैक्सीन लगाने के नाम पर रुपया लेने वाले स्वास्थ्य कर्मी खिलाफ पत्रक देते उधव पांडेय, उमराव सिंह, नारायण दास युवा भाजपा नेता

प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को  टीका लगवाने पहुँचे   राजेश यादव पुत्र जोगिंदर यादव निवासी हरपुर द्वारा बताया कि  प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र टीका लगवाने पहुँचा तो वहाँ मौजूद कर्मचारी ने कहाँ की आज एन्टी रैबीज़ वैक्सीन (कुत्ता काटने पर लगाने वाला सुई) नही है। लेकिन वही स्वास्थ्य केंद्र पर मौजूद कर्मचारी ने यह कहा कि कुछ रुपये लगेगा और तुमको एन्टी रैबीज़ वैक्सीन इंजेक्शन लग जायेगा।

राजेश यादव इस कृत्य की शिकायत भाजपा जनता पार्टी के युवा नेता नारायण दास द्वारा की गई जिस पर नगर के उमरावसिंह, उधव पाण्डेय द्वारा स्वास्थ्य कर्मी के खिलाफ इसकी लिखित शिकायत चिकित्सक अधिकरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र जमानिया और मुख्य चिकित्साधिकारी गाजीपुर द्वारा की गयी।

इस दौरान फोन वार्ता के दौरान नारायण दास ने बताया कि ओटी सहायक पद पर तैनात स्वास्थ्य कर्मी द्वारा रेबीज का टीका लगाने के लिए 50 रुपये कई लोगों की मौजूदगी में लिया गया है। कहा कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर धन उगाही का खेल चल रहा है। जिससे आम लोग परेशान हो रहे है। चेताया कि यदि अवैध धन उगाही करने वाले स्वास्थ्य कर्मी पर कार्रवाई नहीं हुई तो धरना प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे।

इस संबंध में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी रविरंजन ने बताया कि ओटी सहायक के विरूद्ध पैसा लेने की शिकायत मिली है। जिसकी जांच कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !