Sunday, May 31, 2026
Homeक्षेत्रीय खबररक्षा मंत्रालय द्वारा पूर्व सैनिकों की समस्याओं को दूर करने के लिए...

रक्षा मंत्रालय द्वारा पूर्व सैनिकों की समस्याओं को दूर करने के लिए आगामी 24 से 26 नवम्बर तक पेंशन अदालत का होगी शुरुवात

रक्षा मंत्रालय द्वारा पूर्व सैनिकों की समस्याओं को दूर करने के लिए आगामी 24 से 26 नवम्बर तक पेंशन अदालत का होगी शुरुवात

सेवराई – एशिया के सबसे बड़े एवं सैनिक बाहुल्य गांव गहमर में रक्षा मंत्रालय द्वारा पूर्व सैनिकों की समस्याओं को दूर करने के लिए आगामी 24 से 26 नवम्बर तक पेंशन अदालत लगाई जाएगीजिसके संदर्भ में सी डी ए विभाग के अधिकारियों द्वारा जगह का निरीक्षण किया गया। ज्ञात हो कि पूर्व सैनिकों की समस्याओं के समाधान के लिए पेंशन अदालत का शुभारंभ होना है।

जिसका शुभारंभ रक्षा मंत्री राज नाथ सिंह करेंगे। कार्यक्रम स्थल को देखने एवं कार्यक्रम की जानकारी लेने के लिए प्रयागराज के डिप्टी सी डी ए ऑफिसर(IDAS) अभिषेक सिंह का अपने उच्च अधिकारी दल मनोज सिंह एवं प्रसनजीत राय घोष एवं सेना के अधिकारी कर्नल श्री संदीप शर्मा ने भूतपूर्व सैनिक सेवा समिति में अपने पूर्व सैनिकों के साथ विचार विमर्श किया।

पूर्व सैनिकों की समस्याओं को समझने के बाद गहमर इंटर कॉलेज जाकर कार्यक्रम की रूपरेखा तय की। उक्त बैठक के बाद अधिकारी द्वय द्वारा गांव के भ्रमण के क्रम में सैनिकों के आस्था का आधार मां कामाख्या दर्शन, गहमर गांव के बुलाकी दास बाबा के मठिया जाकर अपना शीश झुकाया तथा सेना भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं से मिल कर उनको जरूरी दिशा निर्देश दिए।

तत्पश्चात गाँव के ग्रामीणों के साथ अधिकारियों ने गंगा नारायण घाट,मनभद्र बाबा दर्शन तत्पश्चात प्रस्थान किए। सैकड़ों की संख्या में भूतपूर्व सैनिकों ने अपने अपने समस्याओं के समाधान के लिए फार्म भरकर सौपा।

अधिकारियो द्वारा आश्वस्त किया गया कि अगले महिने तक समस्याओं का समाधान किया जाएगा।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !