Sunday, May 31, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरप्राचीन शिव मन्दिर की अवैध कब्जे पर रोकने के लिए मन्दिर ट्रस्ट...

प्राचीन शिव मन्दिर की अवैध कब्जे पर रोकने के लिए मन्दिर ट्रस्ट के अध्यक्ष ने दिया उपजिलाधिकारी को पत्रक

प्राचीन शिव मन्दिर की अवैध कब्जे पर रोकने के लिए मन्दिर ट्रस्ट के अध्यक्ष ने दिया उपजिलाधिकारी को पत्रक

जमानिया / गाज़ीपुर- प्राचीन शिव मंदिर ट्रस्ट सतुवानी घाट नई बस्ती स्थित मौजा बब्बनपुर की बंजर भूमि को मन्दिर परिसर में बृद्धि करने को लेकर सोमवार को ट्रस्ट के अध्यक्ष की अध्यक्षता में सोमवार को उपजिलाधिकारी को पत्रक दिया गया।प्राप्त पत्र के आधार पर सतुवानी घाट नई बस्ती स्थित मौजा बब्बनपुर की भूमि आराजी संख्या 2 और 3 प्राचीन शिव मंदिर ट्रस्ट की भूमि है यह करीब 60 वर्षो से अस्तित्व में है। नगर पालिका द्वारा लाखो रुपये की लागत से मन्दिर परिसर को बनाया गया है। और साथ ही यहाँ प्रत्येक वर्ष हिन्दू त्योंहारो पर यहाँ हज़ारो की संख्या में लोग गंगा स्नान करने आते है।

यह हिन्दू धर्म स्थलीय है। इस मन्दिर की खाली भूमि पर अराजक तत्वों द्वारा कब्ज़ा करने को लेकर प्रयास किया जा रहा है। सुप्रीम कोर्ट के लिमिटेशन एक्ट 1963 के फैसले के तहत निजी चल सम्पत्ति के मामले में 12 वर्ष है जबकि सरकारी अचल सम्पत्ति पर 30 वर्ष है लेकिन प्राचीन शिव मंदिर ट्रस्ट सतुवानी घाट नई बस्ती स्थित मौजा बब्बनपुर की भूमि प्राचीन मन्दिर 100 वर्षो से कायम है। लेकिन अराजक तत्वो द्वारा अवैध रूप से कब्जा किया जा रहा है इस  पर प्रतिबंध लगाना आवश्यक है।

उक्त मौके पर विशाल वर्मा‚ राजू ,मनोज, चन्द्र देव , रामअवध आदि सहित आदि मौजूद रहे।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !